Aegon Life iTerm Prime Insurance Plan
Aegon Life iTerm Prime Insurance Plan एगॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा बनाया गया है जिसे पहले आप रेलिगेयर लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के नाम से जानते थे और जिसे अब बंधन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के नाम से जानते हैं। यदि पॉलिसी अवधि के दौरान आपकी मृत्यु हो जाती है, तो बीमाकर्ता आपके परिवार को मृत्यु लाभ के रूप में एक धनराशि का भुगतान करेगा। वे इस पैसे का उपयोग अपनी वर्तमान जीवनशैली से समझौता किए बिना अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ किसी भी बकाया ऋण या देनदारियों का भुगतान करने के लिए कर सकते हैं।
विशेषताओं की विषय सूचि | Aegon Life iTerm Prime Insurance Plan
1) पॉलिसी को लेने के लिए आयु व समय सीमा | दुर्घटनात्मक मृत्यु राइडर |
2) सम इंश्योर्ड विकल्प | गंभीर बीमारी उपचार राइडर |
3) चलती हुई पालिसी में मृत्यु लाभ | प्रीमियम माफी राइडर |
4) सभी प्रीमियम वापसी का विकल्प | 7) आयकर छूट |
5) मेच्योरिटी लाभ | 8) (एगॉन)बंधन लाइफ आई टर्म प्राइम इंश्योरेंस प्लान से सम्बंधित प्रश्न |
6) ऐड-ऑन वैकल्पिक कवरेज |
यदि बीमित व्यक्ति पॉलिसी की परिपक्वता की तारीख तक जीवित रहता है तो बीमित व्यक्ति को कोई लाभ देय नहीं होगा। पॉलिसी समाप्त हो जाएगी।
अपने परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए असमय मृत्यु होने पर, एगॉन लाइफ आईटर्म प्राइम वैकल्पिक ऐड-ऑन भी प्रदान करता है। जिन्हें कुछ प्रीमियम अधिक देकर बीमित व्यक्ति अपने लिए ले सकता है।
नोट :- किसी भी राइडर को पॉलिसी को खरीदते समय चुना जा सकता है और चलती हुई पॉलिसी के बीच में प्रीमियम जमा करने के समय भी राइडर को जोड़ सकते हैं।
चलती हुई पॉलिसी के बीच में राइडर को जोड़ने के लिए प्रीमियम जमा करने से पहले कंपनी अधिकारी को प्रस्ताव देना होगा।
Aegon Life iTerm Prime Insurance Plan में बीमित व्यक्ति द्वारा दिए गए सभी प्रीमियम पर आयकर में छूट उपलब्ध है।
प्रश्न -1) क्या मैं अपनी पॉलिसी को सरेंडर कर सकता हूँ ?
उत्तर -) पॉलिसी सरेंडर हो सकती है, चूँकि यह एक प्योर टर्म प्लान है इसलिए इस प्लान में पॉलिसी सरेंडर लाभ देय नहीं होगा।
प्रश्न -2) पॉलिसी खरीदने के बाद यदि मैं संतुष्ट नहीं हूँ तो क्या रास्ता है ?
उत्तर -) यदि आप पॉलिसी के नियम और शर्तों से संतुष्ट नहीं हैं तो आप कंपनी से पॉलिसी रद्द करने का अनुरोध कर सकते हैं, पॉलिसी बॉन्ड घर के पते पर या ईमेल पर प्राप्त करने के 15 दिन/ 30 दिन के भीतर। पॉलिसी की किश्तों के स्वरुप अनुसार।
प्रश्न -3 ) यदि मैं प्रीमियम देय तिथि पर प्रीमियम नहीं जमा कर सका तो ?
उत्तर -) आपके पास 15 दिनों की छूट अवधि है यदि आपने प्रीमियम भुगतान अवधि महीना की चुनी है।
आपके पास 30 दिनों की छूट अवधि है, यदि आपने प्रीमियम भुगतान अवधि छमाही या सालाना की चुनी है।
प्रश्न -4) मैं अपनी बंद पॉलिसी(समय से प्रीमियम न जमा करने के कारण) को कैसे पुनर्जीवित कर सकता हूँ ?
उत्तर -) आप पहली प्रीमियम(जो नहीं जमा कर सके) की देय तिथि से लगातार पांच वर्षों के भीतर कभी भी पॉलिसी को पुनर्जीवित कर सकते हैं, पॉलिसी अवधि की समाप्ति से पहले।
प्रश्न -5) Aegon Life iTerm Prime Insurance Plan में आत्महत्या कवर है?
उत्तर -) जी हाँ कवर है, पॉलिसी खरीदने की तारीख से 12 महीनें के बाद से।
केयर हैल्थ इंश्योरेंस ऐसा स्वास्थ्य बीमा प्रस्तुत करता है जो न केवल आपको चिकित्सा आवश्यकताओं…
Budget 2025 अबतक विदेशी बीमा कंपनियों को भारतीय कंपनियों के साथ पार्टनरशिप में भारत में…
Economic Survey 2025 केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार, 31…
senior citizens : IRDAI ने पॉलिसीधारकों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने…
New Trend एसबीआई लाइफ की प्रीमियम रिटर्न वाली पॉलिसियों की तुलना में शुद्ध सुरक्षा उत्पादों…
Policybazaar's big step पीबी फिनटेक, जो पॉलिसीबाज़ार की मूल कंपनी है, ने पीबी हेल्थकेयर में…