एचडीएफसी कंपनी की ऑप्टिमा सिक्योर पॉलिसी 4X लाभ के साथ व एचडीएफसी ऑप्टिमा रीस्टोर पॉलिसी में मिलने वाले लाभों का अंतर
Hdfc Ergo Optima Secure Health Plan भारत में Hdfc Ergo कंपनी का बहुत बड़ा नाम है। इसी कंपनी के द्वारा भारत में सबसे पहले हैल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में Unlimited Restoration का लाभ दिया गया। इसी के साथ Optima Secure Benefit अर्थात पहले दिन से बीमाधारक अपने द्वारा चुना हुआ बीमा कवर का दोगुना लाभ ले सकता है ऐसा अद्भुत व महत्वपूर्ण लाभ Hdfc Ergo द्वारा ही पहली बार भारत में हैल्थ पॉलिसी में दिया गया, इसी प्रकार Hdfc Ergo कंपनी की दो पॉलिसी Hdfc Ergo Optima Secure और Hdfc Ergo Optima Restore में मिलने वाले लाभों के अंतर को जानेंगे।
विषय सूची :-
1. बीमा के प्रकार | 13. आयुष उपचार : AYUSH Treatment |
2. पॉलिसी में प्रवेश आय्यु | 14. नो क्लेम बोनस : Plus Benefit |
3. पॉलिसी अवधि | 15. रीस्टोरेशन बेनिफिट : 100% Restore coverage |
4. बीमा कवर विकल्प | 16. दूसरी चिकित्सा राय : E – MEDICAL OPINION |
5. अस्पताल में कमरे का किराया | 17. आधुनिक उपचार : Modern Treatment |
6. गैर-चिकित्सा आइटम(Consumables) | 18. स्वास्थ्य जांच : Health Checkup |
7. आपातकालीन सड़क एम्बुलेंस व एयर एम्बुलेंस के खर्च | 19. कुल कटौती योग्य छूट : Waiver of Aggregate Deductible |
8. हॉस्पिटल में भर्ती होने से पहले और छुट्टी मिलने के बाद में होने वाले खर्च | 20. प्रतीक्षा अवधि : waiting Period |
9. अंग दाता व्यय | 21. एक्सक्लूज़न |
10. डे-केयर बीमारियाँ | 22. क्लेम प्रोसेस |
11. घरेलु स्वास्थ्य सेवा : Home Health Care | 23. Hdfc Ergo Optima Secure व Optima Restore Policy से सम्बंधित प्रश्न |
12. Domiciliary Hospitalization |
Hdfc Ergo (Optima Secure) Health Plan Brochure Pdf
Hdfc Ergo (Optima Restore) Health Plan Brochure Pdf
ऑप्टिमा सिक्योर पॉलिसी को व्यक्तिगत और परिवार के साथ भी ले सकते हैं।
परिवार पॉलिसी( Floater Policy ) में 4 व्यस्क व 6 आश्रित बच्चे शामिल हो सकते हैं। 4 वयस्क व्यक्तियों में ( स्वयं + पत्नी + माता + पिता या ससुर + सास )हो सकते हैं।
सिंगल पोलिसी( Individual Policy ) के माध्यम से एक ही पॉलिसी में आप 6 Adults को और 6 Dependent child को इस प्लान में रख सकते है और यहाँ पर सबको सम इन्स्योर्ड भी अलग-अलग दिया जायेगा |
ऑप्टिमा रीस्टोर पॉलिसी को भी व्यक्तिगत और परिवार के साथ भी ले सकते हैं।( Floater Policy )परिवार पॉलिसी में 2 व्यस्क व 5 आश्रित बच्चे शामिल हो सकते हैं। 2 वयस्क व्यक्तियों में स्वयं + पत्नी या माता + पिता या ससुर + सास हो सकते हैं।
सिंगल पोलिसी( Individual Policy ) के माध्यम से एक ही पॉलिसी में आप 4 व्यस्क को और 5 आश्रित बच्चे को इस प्लान में रख सकते है और यहाँ पर सबको सम इन्स्योर्ड भी अलग-अलग दिया जायेगा |
ऑप्टिमा सिक्योर पालिसी में 91 दिन के बच्चे से 65 वर्ष की आययु तक बीमा कवर लिया जा सकता है।
वयस्क व्यक्ति 18 वर्ष की आययु से 65 वर्ष की आय्यु तक स्वयं को बीमित कर सकते हैं। परिवार पॉलिसी(Floater Policy) में बच्चे 91 दिन की आय्यु से 25 वर्ष की आय्यु तक रह सकते हैं। 91 दिन से 5 वर्ष की आय्यु तक बच्चा अपनी माता के साथ या अपने पिता के साथ या अपने माता पिता दोनों के साथ ही पालिसी में आसकता है। 6 वर्ष से 25 वर्ष की आय्यु तक बच्चे की व्यक्तिगत पॉलिसी (Single Policy)ले सकते हैं, प्रोपोज़र बच्चे की माता या पिता होंगे।
ऑप्टिमा रीस्टोर पॉलिसी में प्रवेश आय्यु ऑप्टिमा सिक्योर पॉलिसी की तरह ही…
ऑप्टिमा सिक्योर पॉलिसी को एक वर्ष , दो वर्ष व तीन वर्ष के लिए एकसाथ ले सकते हैं।
रीस्टोर पॉलिसी को भी एक वर्ष , दो वर्ष व तीन वर्ष के लिए एकसाथ ले सकते हैं।
व्यक्ति अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार अपने लिए ऑप्टिमा सिक्योर पॉलिसी में (5 लाख बीमा कवर से 2 करोड़ तक) तथा (ऑप्टिमा रीस्टोर पॉलिसी में) 5 लाख बीमा कवर से 1 करोड़ तक चुन सकता है।
ऑप्टिमा सिक्योर | 5 लाख | 10 लाख | 15 लाख | 20 लाख | 25 लाख | 50 लाख | 1 करोड़ | 2 करोड़ |
ऑप्टिमा रीस्टोर | 5 लाख | 10 लाख | 15 लाख | 20 लाख | 25 लाख | 50 लाख | 1 करोड़ | नहीं है |
एचडीएफसी एरगो ऑप्टिमा सिक्योर पॉलिसी में (Room Rent) कमरे के किराये के लिए कोई कैपिंग नहीं है आप अपने लिए Single Private A / C Room चुन सकते हैं।
ऑप्टिमा रीस्टोर पॉलिसी में भी (Room Rent) कमरे के किराये के लिए कोई कैपिंग नहीं है।
जबकि कंपनी द्वारा 800/- प्रतिदिन बीमित व्यक्ति को दिया जायेगा अधिकतम 6 दिन तक बीमित व्यक्ति की चिकित्सा अस्पताल में होगी। बीमित व्यक्ति का 48 घंटे से ज़यादा अस्पताल में भर्ती होना आवश्यक है।
नोट :- जानें अपने शहर की ( नेटवर्क हॉस्पिटल लिस्ट )
State बार में अपने प्रदेश का नाम चुनें इसके बाद City बार में अपने शहर का नाम चुनें, search पर क्लिक करें…
नोट :- जानें अपने शहर की ( Excluded हॉस्पिटल लिस्ट Pdf ) जहां उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती होने पर उपचार का ख़र्च नहीं दिया जायेगा।
ऑप्टिमा सिक्योर और ऑप्टिमा रीस्टोर दोनों ही पॉलिसियों में IRDA (भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण) द्वारा मान्य गैर चिकित्सक वस्तुओं की सूची 68 प्रकार की वस्तुएं जैसे की ग्लव्स, मास्क, यूरोमीटर, थर्मोमीटर आदि वस्तुओं का खर्च भी दिया जायेगा।
ऑप्टिमा सिक्योर में रोड एंबुलेंस का खर्च आपके चुने हुए बीमा कवर तक कवर है व एयर एम्बुलेंस के खर्च रु 5 लाख तक कवर है।
ऑप्टिमा रीस्टोर पॉलिसी में रोड एंबुलेंस का खर्च वर्ष में प्रत्येक बार अस्पताल में भर्ती होने पर रु 2000 तक कवर है व एयर एम्बुलेंस के खर्च बीमा कवर 10 लाख या इससे अधिक चुनने पर रु 2.5 लाख तक कवर है।
ऑप्टिमा सिक्योर और ऑप्टिमा रीस्टोर दोनों ही पॉलिसी में
इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती होने से पहले 60 दिन और
हॉस्पिटल में इलाज कराने के बाद 180 दिनों तक किए गए दवाइयों तथा जांचों का का खर्च भी मिलेगा।
ऑप्टिमा सिक्योर और ऑप्टिमा रीस्टोर दोनों ही पॉलिसी में
यदि बीमित व्यक्ति का कोई शारीरिक अंग खराब है जैसे कि लिवर, किडनी आदि बदलवाने की आवशयकता है तो जिस व्यक्ति का शारीरिक अंग बीमित व्यक्ति में परिवर्तित किया जायेगा उस व्यक्ति के इलाज का खर्च भी अलग से कंपनी द्वारा वहन किया जायेगा। जितना बीमा कवर बीमा धारक ने अपने लिए चुना है।
ऑप्टिमा सिक्योर और ऑप्टिमा रीस्टोर दोनों ही पॉलिसी में
ऐसी सभी डे केयर बीमारियों का इलाज कवर है जिनके इलाज के लिए पूरा दिन 24 घंटा हॉस्पिटल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती जैसे की : पथरी का इलाज, हर्निया का इलाज, मोतियाबिंद का इलाज आदि।
घरेलु स्वास्थ्य सेवा केवल ऑप्टिमा सिक्योर पॉलिसी में ही कवर है , ऑप्टिमा रीस्टोर पॉलिसी में कवर नहीं है।
घरेलु स्वास्थ्य सेवा, हेल्थ इंश्योरेंस की महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक है क्योंकि यह पोलिसिधारकों को घर पर इलाज कराने की अनुमति देता है बिना शर्त के यदि अस्पताल के चिकित्सक द्वारा कंपनी को बीमाधारक का इलाज करने से पहले सूचित किया जाये। यह घरेलु स्वास्थ्य सेवा सिर्फ Cashless (नगदिरहित) ही कवर है Reimbursement (प्रतिपूर्ति) में कवरनहीं है।
Domiciliary Hospitalization अर्थात घरेलू अस्पताल में भर्ती। ऑप्टिमा सिक्योर व ऑप्टिमा रीस्टोर दोनों ही पॉलिसी में कवर है।
यह भी पोलिसिधारकों को घर पर इलाज कराने की अनुमति देता है शर्त के साथ यदि वह हॉस्पिटल नहीं पहुंच पा रहा है सक्षम नहीं है , शारीरिक क्षति ज़यादा है बिस्तर से नहीं हिल सकता है या अस्पताल में कमरे की उपलब्धता नहीं है। अस्पताल के चिकित्सक द्वारा कंपनी को बीमाधारक का इलाज करने से पहले सूचित किया जाये।
उपचार 72 घंटे के बराबर या अधिक समय के लिए होना चाहिए।
आयुष उपचार केवल ऑप्टिमा सिक्योर पॉलिसी में ही कवर है , ऑप्टिमा रीस्टोर पॉलिसी में कवर नहीं है।
आयुष उपचार के अंतर्गत आयुर्वेदिक , यूनानी , सिद्धा और होमेओपेथी उपचार का ख़र्च आपके चुने हुए बीमा कवर तक उपलब्ध है।
आप देख रहे हैं वेबसाइट :- skbimagyan.com
ऑप्टिमा सिक्योर और ऑप्टिमा रीस्टोर दोनों ही पॉलिसी में
आपके द्वारा चुने हुए बीमा कवर का 50% बोनस प्रत्येक वर्ष बीमा कवर के दो गुना होने तक बढ़ता है। उदाहरण के लिए आपका बेस बीमा कवर 10 लाख है तो
पहले नवीनीकरण पर, आपका बेस कवर 1 वर्ष के बाद 50% और 2 वर्ष के बाद 100% बढ़ जाता है, जिससे यह क्रमशः ₹15 लाख और ₹20 लाख हो जाता है। आपका कुल कवर अब ₹30 लाख हो जाता है, यानी आपके बेस कवर का 3X है।
ऑप्टिमा सिक्योर और ऑप्टिमा रीस्टोर दोनों ही पॉलिसी में
यदि एक पॉलिसी वर्ष में किसी बीमारी के उपचार में आपके बीमा कवर की राशि ख़त्म हो जाती है लेकिन उसी वर्ष में दोबारा से आपको या बीमा में सम्मिलित किसी दूसरे सदस्य को किसी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होना हो तो कंपनी द्वारा आटोमेटिक रूप से जितना बीमा कवर आपने चुना था उतना बीमा कवर का ख़र्च दोबारा से मिलेगा।
यदि बीमाधारक बीमा लेते समय Optional Covers में Rider ( Unlimited Restore Benefit ) चुनता है तो बीमा में शामिल सभी व्यक्तियों के लिए बेस बीमा कवर के बराबर इलाज का खर्च दिया जायेगा जितनी बार बीमा में शामिल व्यक्ति इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होगा।
ऑप्टिमा सिक्योर और ऑप्टिमा रीस्टोर दोनों ही पॉलिसी में कवर है।
कंपनी के मेडिकल प्रैक्टिशनर्स के नेटवर्क में एक डॉक्टर से आपको दूसरी चिकित्सा राय E – Medical Opinion 51 गंभीर बीमारियों के लिए प्राप्त करने की सुविधा दी जाती है वर्ष में एक बार।
आधुनिक उपचार केवल ऑप्टिमा रीस्टोर पॉलिसी में ही कवर है।
स्वास्थय जांच राशि आपके चुने हुए बीमा कवर के अनुरूप है तालिका द्वारा जानें :-
ऑप्टिमा सिक्योर- Hdfc Ergo Optima Secure
बीमा कवर | 5लाख में | 10लाख में | 15लाख में | 20,25,50लाख में | 1करोड़ में | 2करोड़ में |
Individual | 1500/- | 2000/- | 4000/- | 5000/- | 8000/- | 8000/- |
Floater | 2500/- | 5000/- | 8000/- | 10000/- | 15000/- | 15000/- |
बीमा कवर | 5लाख में | 10लाख में | 15लाख में | 20,25,50लाख व 1करोड़ में |
Individual | 1500/- | 2000/- | 4000/- | 5000/- |
Floater | 2500/- | 5000/- | 8000/- | 10000/- |
एचडीएफसी एरगो ऑप्टिमा सिक्योर हैल्थ प्लान, बुक करें फ्री सालाना हैल्थ चेकअप :- Hdfc Ergo Health Insurance Free Health Checkup
कटौती योग्य राशि से आशय यह है की यदि व्यक्ति बीमा लेते समय Aggregate deductible Amount का विकल्प चुंनता है अर्थात दावे(Claim) के समय दावे की रकम का कुछ प्रतिशत विकल्प अनुसार, अस्पताल में जमा करता है तो बीमा के प्रीमियम में Discount छूट मिलती है तालिका द्वारा जानें ….
Waiver of Aggregate Deductible विकल्प केवल ऑप्टिमा सिक्योर पॉलिसी Hdfc Ergo Optima Secure में ही कवर है।
कटौती योग्य राशि | छूट प्रीमियम में , बीमा कवर 20 लाख तक | छूट प्रीमियम में , बीमा कवर 20 लाख से अधिक |
25,000/- | 25% | 15% |
50,000/- | 40% | 30% |
100,000/- | 50% | 40% |
दुर्घटना से सम्बंधित अस्पताल में भर्ती होने पर कोई प्रतीक्षा अवधि नहीं है बीमा लेने के बाद पहले दिन से ही दुर्घटना होने पर अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं चिकित्सा या शल्य चिकित्सा(Operation) करा सकते हैं।
30 दिन की प्रारंभिक प्रतीक्षा अवधि – (दुर्घटना को छोड़कर)सभी बीमारियों के लिए डेंगू , मलेरिया , बुखार , संक्रमण आदि।
2 वर्ष प्रतीक्षा अवधि – डे केयर बीमारियां जिनके लिए 24 घंटे अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती। ऐसी बिमारियों का उपचार 2 वर्ष के बाद ले सकते हैं।
3 वर्ष प्रतीक्षा अवधि – पहले से मौजूद बीमारियों के लिए जो आपको बीमा लेते समय है या पिछले कुछ वर्षो में जिस बीमारी के कारण अस्पताल में इलाज कराया हो।
ऑप्टिमा सिक्योर और ऑप्टिमा रीस्टोर दोनों ही पॉलिसी में कुछ एक्सक्लूज़न भी हैं जिनके लिए कंपनी कोई मुआवजा प्रदान करने के लिए उत्तरदायी नहीं है। कुछ प्रमुख एक्सक्लूज़न इस प्रकार हैं…
ऑप्टिमा सिक्योर और ऑप्टिमा रीस्टोर दोनों ही पॉलिसी में कैशलेस व रीमबर्समेंट क्लेम प्रॉसेस एक जैसा ही है।
कैशलेस क्लेम :-
अस्पताल में TPA को सूचना: कैशलेस अप्रूवल के लिए नेटवर्क हॉस्पिटल के TPA काउंटर पर पॉलिसी कॉपी व आई कार्ड जमा करें ।
अप्रूवल/रिजेक्शन: हॉस्पिटल जैसे ही हमें सूचित करता है, हम आपको स्टेटस के बारे में अपडेट भेजते हैं।
हॉस्पिटलाइज़ेशन: प्री-ऑथ अप्रूवल के आधार पर हॉस्पिटल में भर्ती हुआ जा सकता है।
क्लेम सेटलमेंट: डिस्चार्ज के समय, हम सीधे हॉस्पिटल के साथ क्लेम सेटल करते हैं।
रीमबर्समेंट क्लेम:-
हॉस्पिटलाइज़ेशन: आपको शुरुआत में बिल का भुगतान स्वयं करना होगा और ओरिजिनल बिल सुरक्षित रखना होगा।
क्लेम रजिस्टर करें: हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद, हमें अपने सभी बिल और इलाज के डॉक्यूमेंट भेजें।
वेरिफिकेशन: हम आपके क्लेम से संबंधित बिल और इलाज के डॉक्यूमेंट वेरिफाई करते हैं।
क्लेम सेटलमेंट: हम अप्रूव्ड क्लेम राशि सीधे आपके बैंक अकाउंट में भेजते हैं।
प्रश्न 1 – ऑप्टिमा सिक्योर पॉलिसी में सिक्योर बेनिफिट क्या है ?क्या ये बेनिफिट ऑप्टिमा रिस्टोर पालिसी में है ?
उत्तर – पहले दिन से बीमा कवर का 2X कवरेज अर्थात बीमाधारक पहले दिन से अपने चुने बीमा कवर दो गुना लाभ ले सकता है, बीमा कवर की दो गुनी राशि का इलाज ले सकता है।यह लाभ ऑप्टिमा रिस्टोर पालिसी में नहीं है।
प्रश्न 2 – ऑप्टिमा सिक्योर पॉलिसी में प्लस बेनिफिट क्या है ?क्या ये बेनिफिट ऑप्टिमा रिस्टोर पालिसी में है ?
उत्तर – 2 वर्षों के बाद कवरेज में 100% की वृध्दि अर्थात प्लस बेनिफिट का अर्थ नो क्लेम बोनस से है। जिस वर्ष कंपनी से क्लेम नहीं लिया जाता उसके अगले वर्ष में कंपनी बीकवर में 50% की वृध्दि करती है इसी प्रकार अगले दो वर्ष में 50 + 50 प्रतिशत 100% वृध्दि। ये बेनिफिट ऑप्टिमा रिस्टोर पालिसी में भी है।
प्रश्न 3 – क्या ऑप्टिमा सिक्योर पॉलिसी में किसी प्रकार की सब लिमिट है ?क्या ऑप्टिमा रिस्टोर पालिसी में भी है ?
उत्तर – नहीं , रूम के किराए पर कोई लिमिट नहीं | कोई रोग-आधारित सीमा नहीं | कोई को-पेमेंट नहीं। ऑप्टिमा रिस्टोर पालिसी में भी नहीं है।
प्रश्न 4 – ऑप्टिमा सिक्योर पॉलिसी में प्रोटेक्ट बेनिफिट क्या है ?
उत्तर – IRDA (भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण) द्वारा मान्य गैर चिकित्सक वस्तुओं की सूची 68 प्रकार की वस्तुएं जैसे की ग्लव्स, मास्क, यूरोमीटर, थर्मोमीटर आदि वस्तुओं का खर्च भी दिया जायेगा। इसे ही प्रोटेक्ट बेनिफिट कहा गया है।
प्रश्न 5 – डिडक्टबल क्या होता है ? यह कैसे काम करता है ?
उत्तर – डिडक्टबल का अर्थ दावे(Claim) के समय दावे की रकम का कुछ प्रतिशत विकल्प अनुसार, अस्पताल में जमा करना होता है जिससे बीमा के प्रीमियम में Discount छूट मिलती है।
प्रश्न 6 – मेरे पास चडीएफसी एर्गो का कार इंश्योरेंस है. क्या मैं किसी भी डिस्काउंट के लिए पात्र हूं?
उत्तर – आप हमारे लॉयल कस्टमर हैं; इसलिए, आप लॉयल्टी डिस्काउंट के लिए पात्र हैं। आप ऑप्टिमा सिक्योर प्रीमियम पर 2.5% लॉयल्टी डिस्काउंट के लिए पात्र होंगे।
प्रश्न 7 – क्या कोविड-19 के खर्च मेरे ऑप्टिमा सिक्योर प्लान के तहत कवर किए जाते हैं?
उत्तर – जी हाँ , सभी कोविड- 19 संबंधी खर्च ऑप्टिमा सिक्योर प्लान के तहत कवर किए जाते हैं।
Budget 2025 अबतक विदेशी बीमा कंपनियों को भारतीय कंपनियों के साथ पार्टनरशिप में भारत में…
Economic Survey 2025 केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार, 31…
senior citizens : IRDAI ने पॉलिसीधारकों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने…
New Trend एसबीआई लाइफ की प्रीमियम रिटर्न वाली पॉलिसियों की तुलना में शुद्ध सुरक्षा उत्पादों…
Policybazaar's big step पीबी फिनटेक, जो पॉलिसीबाज़ार की मूल कंपनी है, ने पीबी हेल्थकेयर में…
Death Benefit or Maturity Benefit जीवन बीमा लेना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि टर्म प्लान…