4 वरिष्ठ बीमा योजनाओं में अंतर
Best Senior Citizen Health Insurance Plan वरिष्ठ व्यक्ति स्वास्थ्य बीमा योजना वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य बीमा योजना
यदि आपकी उम्र 75, 80 या 85 के करीब है या इससे अधिक है यदि आप सोच रहे हैं इस उम्र में मुझे हैल्थ पॉलिसी मिलेगी या नहीं, सामान्यता 65 वर्ष की उम्र से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी उपलब्ध नहीं होती हैं परन्तु पिछले वर्षों में इस मुद्दे को धयान में रखते हुए कुछ 4 वरिष्ठ व्यक्ति स्वास्थ्य बीमा योजनाएं आयी हैं उन्ही के विषय में और उन बीमा योजनाओं के लाभों का वर्णन किया जा रहा है जिससे की आप जान पाएं आपके लिए क्या बेहतर है।
वरिष्ठ स्वास्थ्य बीमा योजनाएं जिन्हें लेने के लिए कोई उम्र की बाध्यता नहीं है किसी भी उम्र में इन बीमा योजनाओं को लिया जा सकता है।
1 निवा बूपा हैल्थ कम्पेनियन इंश्योरेंस प्लान
2 एचडीएफसी एरगो हैल्थ सुरक्षा प्लान
3 आदित्य बिड़ला प्लैटिनम इन्हैंस्ड प्लान
4 केयर फ्रीडम प्लान2
इन बीमा योजनाओं में मिलने वाले लाभों को विस्तार से जानेंगे।
1) बीमा कवर विकल्प | 9) नो क्लेम बोनस |
2) अस्पताल में कमरे का किराया | 10) आधुनिक उपचार | Modern Treatment |
3) को-पेमेंट | Co-Payment | 11) अंग प्रत्यारोपण | Organ Donor |
4) Deductible Option | 12) स्वास्थ्य जांच | Health Checkup |
5) घर पर इलाज | Domiciliary Hospitalisation | 13) आयुष उपचार |
6) रीस्टोर लाभ | 14) गैर-चिकित्सा वस्तुओं के लिए कवरेज |
7) अस्पताल में भर्ती होने से पहले व अस्पताल से छुट्टी मिलने बाद में होने वाले ख़र्च | 15) प्रतीक्षा अवधि : पहले से मौजूद बीमारियों के लिए |
8) रोड एम्बुलेंस व एयर एम्बुलेंस का ख़र्च | 16) वरिष्ठ व्यक्ति या वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं से सम्बंधित प्रश्न |
निवा बूपा हैल्थ कम्पेनियन | बीमा कवर 5 लाख़ से अधिकतम 1 करोड़ तक |
एचडीएफसी एरगो सुरक्षा प्लान | बीमा कवर 5 लाख़ से अधिकतम 75 लाख़ तक |
आदित्य बिड़ला प्लैटिनम इन्हैंस्ड प्लान | बीमा कवर 2 लाख़ से अधिकतम 2 करोड़ तक |
केयर फ्रीडम प्लान2 | बीमा कवर 5 लाख़ 7 लाख़ और 10 लाख़ |
वरिष्ठ व्यक्ति स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत अस्पताल में कमरे का किराया आपके चुने हुए प्लान व बीमाकवर के अनुसार है तालिका द्वारा जानें…
निवा बूपा हैल्थ कम्पेनियन | कोई बाध्यता नहीं है कोई भी कमरा ले सकते हैं। |
एचडीएफसी एरगो सुरक्षा प्लान | कोई बाध्यता नहीं है कोई भी कमरा ले सकते हैं। |
आदित्य बिड़ला प्लैटिनम इन्हैंस्ड प्लान | सिंगल प्राइवेट AC कमरा ले सकते हैं डीलक्स कमरे के लिए विकल्प हैं। |
केयर फ्रीडम प्लान2 | 5लाख़ बीमाकवर के लिए साझा कमरा मिलेगा।, 7लाख़ व 10लाख़ बीमाकवर के लिए सिंगल प्राइवेट AC कमरा ले सकते हैं। |
को-पेमेंट का अर्थ है अस्पताल में इलाज के खर्च का कुछ निश्चित ,प्रतिशत रकम बीमाधारक द्वारा देना। कुछ बीमा संस्थाएं बीमाधारक से को-पेमेंट लेती हैं अपने दावे के भार को कम करने के लिए…
निवा बूपा हैल्थ कम्पेनियन | को-पेमेंट नहीं देना होगा इलाज का पूरा ख़र्च बीमा संस्था द्वारा दिया जायेगा। |
एचडीएफसी एरगो सुरक्षा प्लान | को-पेमेंट नहीं देना होगा मेट्रो शहर के बीमाधारकों को। को-पेमेंट देना होगा मेट्रो शहर से अलग बीमा धारकों के लिए यदि, मेट्रो शहर में इलाज करते हैं। |
आदित्य बिड़ला प्लैटिनम इन्हैंस्ड प्लान | को-पेमेंट नहीं देना होगा इलाज का पूरा ख़र्च बीमा संस्था द्वारा दिया जायेगा। |
केयर फ्रीडम प्लान2 | 20% को-पेमेंट देना होगा 70 वर्ष से कम उम्र के बीमाधारकों के लिए 30% को-पेमेंट देना होगा 70 वर्ष से अधिक उम्र के बीमाधारकों के लिए |
डिडक्टबल विकल्प अर्थात सामान्यता बड़ी उम्र के व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का प्रीमियम अधिक होता है। अधिक प्रीमियम के चलते उनके लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लेने में सक्षम नहीं हो पाते हैं , ऐसे में डिडक्टबल विकल्प चुनकर कम प्रीमियम में बड़ी उम्र के व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना ले सकते हैं। इसका अर्थ है बीमाधारक इच्छानुसार चुनता है क्लेम का इतना हिस्सा बीमाधारक द्वारा दिया जायेगा इससे ऊपर का क्लेम बीमा संस्था द्वारा दिया जायेगा।
निवा बूपा हैल्थ कम्पेनियन | विकल्प है |
एचडीएफसी एरगो सुरक्षा प्लान | विकल्प नहीं है |
आदित्य बिड़ला प्लैटिनम इन्हैंस्ड प्लान | विकल्प नहीं है |
केयर फ्रीडम प्लान2 | विकल्प नहीं है |
यह लाभ पोलिसिधारकों को घर पर इलाज कराने की अनुमति देता है शर्त के साथ
1) चिकित्सक द्वारा बीमित व्यक्ति को घर पर उपचार कराने की सलाह दी गयी हो
2) घरेलू उपचार की अवधि के माध्यम से प्रतिदिन के लिए एक चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य की स्थिति की निगरानी की जाये
3) उपचार करने वाले डॉक्टर द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित उपचार के रिकॉर्ड सहित दैनिक निगरानी चार्ट बनाए रखा जाना चाहिए।
निवा बूपा हैल्थ कम्पेनियन | आपके द्वारा चुने हुए बीमाकवर तक कवर है। |
एचडीएफसी एरगो सुरक्षा प्लान | आपके द्वारा चुने हुए बीमाकवर तक कवर है। |
आदित्य बिड़ला प्लैटिनम इन्हैंस्ड प्लान | आपके द्वारा चुने हुए बीमाकवर तक कवर है। |
केयर फ्रीडम प्लान2 | आपके द्वारा चुने हुए बीमाकवर का 10% तक कवर है। |
वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत रीस्टोर लाभ से आशय है की यदि किसी बीमारी के इलाज में आपके चुने हुए बीमाकवर की राशि ख़त्म हो जाती है और उसी वर्ष में आपको या आपके पारिवारिक सदस्य को अस्पताल में भर्ती करना हो तो बीमा संस्था द्वारा आपके चुने हुए बीमाकवर की राशि के बराबर राशि आपके पारिवारिक सदस्य के इलाज के लिए देगी। तालिका द्वारा जानें…
निवा बूपा हैल्थ कम्पेनियन | चुनी हुई बीमाकवर राशि के बराबर राशि वर्ष में एक बार ओर किसी भी बीमारी के इलाज के लिए |
एचडीएफसी एरगो सुरक्षा प्लान | चुनी हुई बीमाकवर राशि के बराबर राशि वर्ष में एक बार ओर किसी भी बीमारी के इलाज के लिए |
आदित्य बिड़ला प्लैटिनम इन्हैंस्ड प्लान | चुनी हुई बीमाकवर राशि के बराबर राशि वर्ष में एक बार ओर किसी भी बीमारी के इलाज के लिए |
केयर फ्रीडम प्लान2 | चुनी हुई बीमाकवर राशि के बराबर राशि वर्ष में एक बार ओर पहली बीमारी से अलग बीमारी के इलाज के लिए |
बीमाधारक के अस्पताल में भर्ती होने से पहले व छुट्टी मिलने बाद में होने वाले ख़र्च भी कवर किये जाते हैं, तालिका द्वारा जानें…
निवा बूपा हैल्थ कम्पेनियन | अस्पताल में भर्ती होने से पहले 60 दिन व अस्पताल से छुट्टी मिलने बाद 180 दिन तक दवाइयाँ तथा जाँचों का ख़र्च कवर है। |
एचडीएफसी एरगो सुरक्षा प्लान | अस्पताल में भर्ती होने से पहले 60 दिन व अस्पताल से छुट्टी मिलने बाद 180 दिन तक दवाइयाँ तथा जाँचों का ख़र्च कवर है। |
आदित्य बिड़ला प्लैटिनम इन्हैंस्ड प्लान | अस्पताल में भर्ती होने से पहले 60 दिन व अस्पताल से छुट्टी मिलने बाद 180 दिन तक दवाइयाँ तथा जाँचों का ख़र्च कवर है। |
केयर फ्रीडम प्लान2 | अस्पताल में भर्ती होने से पहले 30 दिन व अस्पताल से छुट्टी मिलने बाद 60 दिन तक दवाइयाँ तथा जाँचों का ख़र्च कवर है।इलाज के ख़र्च का 10% तक |
यदि बीमाधारक शारीरिक तौर पर सक्षम नहीं है उठने व चलने के लिए तो बीमा संस्था द्वारा बीमाधारक को अस्पताल तक ले जाने के लिए एम्बुलेंस के ख़र्च को भी कवर किया गया है…
निवा बूपा हैल्थ कम्पेनियन | रोड एम्बुलेंस का ख़र्च 2000/- एक बार अस्पताल में भर्ती होने के लिए जितनी बार अस्पताल में भर्ती होंगे उतनी बार मिलेगा एयर एम्बुलेंस का खर्च भी कवर है। |
एचडीएफसी एरगो सुरक्षा प्लान | रोड एम्बुलेंस का ख़र्च 2000/- से 15000/- तक कवर है चुने हुए बीमाकवर के अनुरूप एक बार अस्पताल में भर्ती होने के लिए। एयर एम्बुलेंस का खर्च भी कवर है। |
आदित्य बिड़ला प्लैटिनम इन्हैंस्ड प्लान | रोड एम्बुलेंस के ख़र्च के लिए कोई लिमिट नहीं है जितना भी ख़र्च होगा बीमा संस्था द्वारा दिया जायेगा। एयर एम्बुलेंस का खर्च भी कवर है। |
केयर फ्रीडम प्लान2 | रोड एम्बुलेंस का ख़र्च 1000/- एक बार अस्पताल में भर्ती होने के लिए जितनी बार अस्पताल में भर्ती होंगे उतनी बार मिलेगा एयर एम्बुलेंस का खर्च कवर नहीं है। |
बीमाधारक द्वारा वर्ष में बीमा संस्था से कोई क्लेम न लेने पर बीमा संस्था बीमाधारक द्वारा चुने हुए बीमाकवर पर बोनस देती है जिसे नो क्लेम बोनस कहते हैं। कोनसी संस्था द्वारा कितना बोनस मिलता है तालिका द्वारा जानें…
निवा बूपा हैल्थ कम्पेनियन | 20% बोनस मिलेगा चुने हुए बीमाकवर पर जो 100% तक जायेगा। (मुख्य लाभ -क्लेम लेने पर भी बोनस कम नहीं होगा।) |
एचडीएफसी एरगो सुरक्षा प्लान | 10% बोनस मिलेगा चुने हुए बीमाकवर पर जो 100% तक जायेगा। बीमाकवर 5 लाख़ से 15 लाख़ चुनने पर 25% बोनस मिलेगा चुने हुए बीमाकवर पर जो 200% तक जायेगा। बीमाकवर 20लाख़ से 75लाख़ चुनने पर |
आदित्य बिड़ला प्लैटिनम इन्हैंस्ड प्लान | 20% बोनस मिलेगा चुने हुए बीमाकवर पर जो 100% तक जायेगा। |
केयर फ्रीडम प्लान2 | बोनस नहीं मिलेगा। |
वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत बीमाधारक को बिमारियों के आधुनिक उपचार का ख़र्च भी कवर है बीमा प्लान व बीमा कवर के अनुरूप तालिका द्वारा जानें…
निवा बूपा हैल्थ कम्पेनियन | 12 प्रकार के प्रत्येक आधुनिक उपचार के लिए एक-एक लाख रु तक कवर है। |
एचडीएफसी एरगो सुरक्षा प्लान | कोई बाध्यता नहीं है। किसी भी बीमारी के आधुनिक उपचार के लिए बीमधारक अपने चुने हुए बीमाकवर तक इलाज ले सकता है। |
आदित्य बिड़ला प्लैटिनम इन्हैंस्ड प्लान | कोई बाध्यता नहीं है। किसी भी बीमारी के आधुनिक उपचार के लिए बीमधारक अपने चुने हुए बीमाकवर तक इलाज ले सकता है। |
केयर फ्रीडम प्लान2 | बीमारी का आधुनिक उपचार कवर नहीं है। |
यदि किसी बीमाधारक का अंग ख़राब हो गया है डॉक्टर की सलाह पर बदलवाने की आवशयकता है तो बीमा संस्था द्वारा अंग प्रत्यारोपण का ख़र्च जिस व्यक्ति का अंग बीमाधारक के शरीर में प्रत्यारोपण किया जा रहा है उस व्यक्ति का ख़र्च भी बीमा संस्था द्वारा दिया जाता है। विस्तार तालिका द्वारा जानें…
निवा बूपा हैल्थ कम्पेनियन | अंग प्रत्यारोपण का ख़र्च बीमाधारक द्वारा चुने पूरे बीमाकवर तक कवर है। |
एचडीएफसी एरगो सुरक्षा प्लान | अंग प्रत्यारोपण का ख़र्च बीमाधारक द्वारा चुने पूरे बीमाकवर तक कवर है। |
आदित्य बिड़ला प्लैटिनम इन्हैंस्ड प्लान | अंग प्रत्यारोपण का ख़र्च बीमाधारक द्वारा चुने पूरे बीमाकवर तक कवर है। |
केयर फ्रीडम प्लान2 | अंग प्रत्यारोपण का ख़र्च कवर नहीं है। |
बीमाधारक को प्रतिवर्ष स्वास्थ्य जाँच का लाभ भी दिया जाता है जिससे की यदि किसी बीमारी की शुरुआत है वो आज ही संज्ञान में आजायेगी।
निवा बूपा हैल्थ कम्पेनियन | बीमाधारक स्वास्थ्य जाँच का लाभ बीमा लेने के पहले दिन से ले सकता है। |
एचडीएफसी एरगो सुरक्षा प्लान | बीमाधारक के लिए स्वास्थ्य जाँच का लाभ वर्ष में एक बार है। |
आदित्य बिड़ला प्लैटिनम इन्हैंस्ड प्लान | बीमाधारक के लिए स्वास्थ्य जाँच का लाभ वर्ष में एक बार है। |
केयर फ्रीडम प्लान2 | बीमाधारक के लिए स्वास्थ्य जाँच का लाभ वर्ष में एक बार है। |
आयुष अर्थात आयुर्वेदिक , यूनानी , सिद्धा और होमेओपेथी उपचार का ख़र्च भी कवर है।
निवा बूपा हैल्थ कम्पेनियन | कवर है |
एचडीएफसी एरगो सुरक्षा प्लान | कवर है |
आदित्य बिड़ला प्लैटिनम इन्हैंस्ड प्लान | कवर है |
केयर फ्रीडम प्लान2 | कवर नहीं है |
वरिष्ठ व्यक्ति स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के अंतर्गत 68 प्रकार की वस्तुएं जैसे की ग्लव्स, मास्क, यूरोमीटर, थर्मोमीटर आदि वस्तुओं का खर्च भी दिया जायेगा।
निवा बूपा हैल्थ कम्पेनियन | राइडर लेकर कवर कर सकते हैं |
एचडीएफसी एरगो सुरक्षा प्लान | कवर नहीं है |
आदित्य बिड़ला प्लैटिनम इन्हैंस्ड प्लान | राइडर लेकर कवर कर सकते हैं |
केयर फ्रीडम प्लान2 | राइडर लेकर कवर कर सकते हैं |
निवा बूपा हैल्थ कम्पेनियन | 36 महीने |
एचडीएफसी एरगो सुरक्षा प्लान | 36 महीने |
आदित्य बिड़ला प्लैटिनम इन्हैंस्ड प्लान | 36 महीने |
केयर फ्रीडम प्लान2 | 24 महीने |
प्रश्न -1) को-पेमेंट क्या है और क्यों देना होता है ?
उत्तर – ) को-पेमेंट अर्थात बीमाधारक द्वारा इलाज के खर्च का कुछ निश्चित ,प्रतिशत रकम अस्पताल में देना। कुछ बीमा संस्थाएं बीमाधारक से को-पेमेंट नहीं लेती हैं, कुछ बीमा संस्थाएं लेती हैं अपने दावे के भार को कम करने के लिए क्यों की अधिक उम्र में क्लेम अर्थात दावे की निश्चितता बढ़ जाती है।
प्रश्न -2) Deductible Option का क्या अर्थ है ?
उत्तर – ) सामान्यता बड़ी उम्र के व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का प्रीमियम अधिक होता है। ऐसे में डिडक्टबल विकल्प चुनकर कम प्रीमियम में बड़ी उम्र के व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना ले सकते हैं।
प्रश्न – 3) नो क्लेम बोनस क्या होता है और किस स्थिति में दिया जाता है ?
उत्तर – ) बीमाधारक द्वारा स्वास्थ्य बीमा लेने के बाद यदि बीमाधारक बीमा संस्था से कोई क्लेम नहीं लेता है तो ऐसी स्थिति में बीमा संस्था बीमाधारक द्वारा चुने बीमाकवर पर प्रतिशत अनुरूप बोनस देती है फलस्वरूप बीमाधारक का बीमाकवर बोनस के साथ जुड़कर बढ़ जाता है।
प्रश्न – 4) क्या वरिष्ठ बीमा योजनाओं में आयुर्वेदिक उपचार कवर है ?
उत्तर – ) जी हाँ , अधिकतम बीमा संस्थाएं आयुष अर्थात आयुर्वेदिक , यूनानी , होमियोपैथी और सिद्धा उपचार कवर करती हैं कुछ बीमा संस्थाएं आयुष उपचार कवर नहीं करती हैं , ऊपर बीमा लेख में पढ़ें।
प्रश्न – 5) गैर-चिकित्सा वस्तुएं(Consumable Items) क्या होती हैं ?
उत्तर – ) गैर-चिकित्सा वस्तुएं जैसे की PPEKIT, GLOVES, MASK, CAP, UROMETER, THARMOMETER इत्यादि IRDA द्वारा निर्धारित गैर-चिकित्सा वस्तुओं का ख़र्च भी कवर होता है।
Budget 2025 अबतक विदेशी बीमा कंपनियों को भारतीय कंपनियों के साथ पार्टनरशिप में भारत में…
Economic Survey 2025 केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार, 31…
senior citizens : IRDAI ने पॉलिसीधारकों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने…
New Trend एसबीआई लाइफ की प्रीमियम रिटर्न वाली पॉलिसियों की तुलना में शुद्ध सुरक्षा उत्पादों…
Policybazaar's big step पीबी फिनटेक, जो पॉलिसीबाज़ार की मूल कंपनी है, ने पीबी हेल्थकेयर में…
Death Benefit or Maturity Benefit जीवन बीमा लेना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि टर्म प्लान…