Star Assure Policy With Refund 5000/-
Star Health Assure Insurance Policy स्टार हैल्थ इंश्योरेंस के पास सभी उम्र के व्यक्तियों ,परिवारों, वरिष्ठ नागरिकों की चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य बीमा योजनाओं की बहुत बड़ी श्रृंखला है जिनमे एक परिवार के लिए Assure Insurance Plan जो हमें एश्योर करती है भरोसा देती है की परिवार में किसी भी सदस्य को दुर्घटना या किसी बीमारी या गंभीर बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़े तो परेशान होने आवश्यकता नहीं है अपने नज़दीकी कंपनी नेटवर्क हॉस्पिटल में जाएँ अपना हैल्थ ट्रीटमेंट कार्ड दिखाएँ (Cashless)नगदीरहित इलाज कराएं।
1. बीमा के प्रकार | 15. बोनस (NO CLAIM BONUS) |
2. प्रवेश आयु | 16. आयुष उपचार |
3. पॉलिसी अवधि | 17. सहायक प्रजनन उपचार (IVF) |
4. प्री चिकित्सा जांच | 18. बच्चे की डिलीवरी का खर्च |
5. बीमा कवर विकल्प | 19. नवजात बच्चे के इलाज के लिए |
6. अस्पताल में कमरे का किराया | 20. कंपनी नेटवर्क हॉस्पिटल में उपचार |
7. गैर-चिकित्सा-आइटम | 21. साझा कमरा (SHARED ROOM) |
8. आपातकालीन सड़क एम्बुलेंस | 22. दूसरी चिकित्सा राय (SECOND MEDICAL OPINION) |
9. हॉस्पिटल में भर्ती होने से पहले और बाद में होने वाले खर्च | 23. रीस्टोरेशन बेनिफिट |
10. अंग दाता व्यय (ORGAN DONOR) | 24. आधुनिक उपचार (MODERN TREATMENTS) |
11. डे केयर उपचार | 25. उपचार प्रतीक्षा अवधि (WAITING PERIOD) |
12. घर पर इलाज | 26. एक्सक्लूज़न |
13. एयर एंबुलेंस | 27. क्लेम प्रोसेस / क्लेम फ़ॉर्म-Pdf Download |
14. निशुल्क स्वास्थय जांच (HEALTH CHECKUP) | 28. Assure Insurance Plan से सम्बंधित प्रश्न |
व्यक्तिगत और परिवार के साथ भी ले सकते हैं।
परिवार में ( स्वयं + पत्नी + माता पिता + 3 छोटे बच्चे) पॉलिसी ले सकते हैं।
व्यक्तिगत यानी (सिर्फ अपने लिए) 18वर्ष की आयु से 75वर्ष की आयु तक पॉलिसी ले सकते हैं।
बच्चा पालिसी में आयु 16दिन से 17वर्ष तक जुड़ा रहेगा।
टिप्पणी : बच्चे की आयु 17वर्ष पूरी होने पर बच्चा लड़का या लड़की वयस्क माना जायेगा, बच्चा परिवार पॉलिसी(Floater Policy) से हटाकर बच्चे को व्यक्तिगत पॉलिसी दी जाएगी। जितना समय परिवार पॉलिसी में दिया है वो समय जोड़कर।
(यदि बच्चा पॉलिसी में प्रस्तावक बनता है इस स्थिति में बच्चा अपने माता पिता के साथ पॉलिसी में बना रह सकता है आयु 17वर्ष या इससे ज़यादा होने पर भी जब तक बच्चे का विवाह न हो।)
एक वर्ष , दो वर्ष व तीन वर्ष के लिए एकसाथ ले सकते हैं।
उन लोगों के लिए जो अपने चिकित्सा इतिहास के बारे में बताते हैं की (इतने वर्ष पहले हमें ये बीमारी हुई थी इस अस्पताल में इलाज कराया था), कंपनी उन्हें पॉलिसी-पूर्व चिकित्सा जांच के अधीन कर सकती है। इस तरह की चिकित्सा परीक्षा की 100% लागत कंपनी द्वारा वहन की जाती है।
5 लाख | 10 लाख | 15 लाख | 20 लाख | 25 लाख | 50 लाख | 75 लाख | 1 करोड़ | 2 करोड़ |
टिप्पणी : रु 75 लाख, रु 1 करोड़ और रु 2 करोड़ बीमा कवर केवल 65 वर्ष तक के व्यक्तियों के लिए उपलब्ध होगा।
अस्पताल में कमरे का किराया 5 लाख बीमा कवर चुनने पर (5 लाख का 1%), 5000 रूपए तक दिया जायेगा। 10 लाख या इससे ज़यादा बीमा कवर चुनने पर
अस्पताल में Single Pvt A/C Room आप ले सकते हैं।
नोट :- जानें अपने शहर की ( नेटवर्क हॉस्पिटल लिस्ट ) सर्च बार में अपने शहर का नाम लिखें search पर क्लिक करें
नोट :- जानें अपने शहर की ( Excluded हॉस्पिटल लिस्ट ) जहां उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती होने पर उपचार का ख़र्च नहीं दिया जायेगा।
सर्च बार में अपने शहर का नाम टाइप करें, search पर क्लिक करें।
68 प्रकार की वस्तुएं जैसे की ग्लव्स, मास्क, यूरोमीटर, थर्मोमीटर आदि वस्तुओं का खर्च भी दिया जायेगा।
एंबुलेंस का खर्च भी मिलेगा, आपके चुने हुए बीमा कवर तक एम्बुलेंस का खर्च कवर है।
इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती होने से पहले 60 दिन और
हॉस्पिटल में इलाज कराने के बाद 180 दिनों तक किए गए दवाइयों तथा जांचों का का खर्च भी मिलेगा।
यदि बीमित व्यक्ति का कोई शारीरिक अंग खराब है जैसे कि लिवर, किडनी आदि बदलवाने की आवशयकता है तो जिस व्यक्ति का शारीरिक अंग बीमित व्यक्ति में परिवर्तित किया जायेगा उस व्यक्ति के इलाज का खर्च भी कंपनी द्वारा वहन किया जायेगा।
Star Health Assure Insurance Plan में ऐसी सभी डे केयर बीमारियों का इलाज कवर है जिनके इलाज के लिए पूरा दिन 24 घंटा हॉस्पिटल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती जैसे की : पथरी का इलाज, हर्निया का इलाज, मोतियाबिंद का इलाज आदि।
बीमाधारक के लिए घर पर इलाज कराना भी संभव है यदि बीमाधारक अपने बिस्तर से उठने व चलने में सक्षम नहीं है या अस्पताल में उपचार के लिए कमरा ख़ाली न हो तो यह प्लान डॉक्टर की सिफारिश पर घर पर चिकित्सा प्राप्त करने की लागत को कवर करता है। उपचार न्यूनतम 3 दिनों तक अवश्य होना चाहिए। Domiciliary उपचार के अंतर्गत। बीमाधारक द्वारा चुनी पूरी बीमाकवर राशि तक कवर है, शर्त के साथ
1) चिकित्सक द्वारा बीमित व्यक्ति को घर पर उपचार कराने की सलाह दी गयी हो
2) घरेलू उपचार की अवधि के माध्यम से प्रतिदिन के लिए एक चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य की स्थिति की निगरानी की जाये
3) उपचार करने वाले डॉक्टर द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित उपचार के रिकॉर्ड सहित दैनिक निगरानी चार्ट बनाए रखा जाना चाहिए।
4) उपचार 72 घंटे के बराबर या अधिक समय के लिए होना चाहिए।
Home Care उपचार के अंतर्गत बीमाधारक के लिए बाध्यता नहिं है कि उपचार न्यूनतम 3 दिन के लिए अवश्य होना चाहिए। Home Care उपचार के साथ 1 दिन भी उपचार होगा, बीमाधारक कैशलेस दावा ले सकता है। बीमाधारक द्वारा चुनी बीमाकवर राशि का 10% तक या अधिक्तम 5 लाख़ रु तक उपचार कवर है 1 वर्ष में।
प्रतिवर्ष बिमा कवर का 10% एयर एम्बुलेंस के लिए रहेगा।
बीमा कवर | 5लाख | 10लाख | 15लाख | 20लाख | 25लाख | 50लाख | 75लाख | 1करोड़ | 2करोड़ |
Individual | 1500/- | 2000/- | 4000/- | 5000/- | 5000/- | 5000/- | 8000/- | 8000/- | 8000/- |
Floater | 2500/- | 5000/- | 8000/- | 10,000/- | 10,000/- | 10,000/- | 15,000/- | 15,000/- | 15,000/- |
इसी प्रकार आपके चुने हुए बीमा कवर के हिसाब से आपके व्यक्तिगत और परिवार बीमा में स्वास्थ्य जांच का खर्च मिलता है।
स्टार हैल्थ एश्योर इंश्योरेंस प्लान, वार्षिक स्वास्थ्य जाँच निःशुल्क बुक करें :- Star Health Insurance Free Health Checkup
इसे नो क्लेम बोनस भी कहते हैं अर्थात बीमा लेने के बाद जिस वर्ष कंपनी से क्लेम नहीं लिया जाता उसके अगले वर्ष कंपनी आपके बीमा कवर को बढ़ाती है।
Star Health Assure Insurance Plan में चुने हुए बीमा कवर का 25% बोनस प्रत्येक वर्ष बीमा कवर के दो गुना होने तक।
इस पालिसी के अंतर्गत आयुर्वेदिक , यूनानी , सिद्धा और होमेओपेथी उपचार का ख़र्च आपके चुने हुए बीमा कवर तक उपलब्ध है।
IVF उपचार भी इस प्लान में कवर है IVF उपचार का लाभ पालिसी लेने के 2 वर्ष पूर्ण होने के बाद ले सकते हैं।
बीमा कवर | 5लाख | 10लाख | 15लाख | 20लाख | 25लाख | 50लाख | 75लाख | 1करोड़ | 2करोड़ |
IVF उपचार राशि | 1 लाख रु | 2 लाख रु | 2 लाख रु | 2 लाख रु | 2 लाख रु | 4 लाख रु | 4 लाख रु | 4 लाख रु | 4 लाख रु |
चुने हुए बीमा कवर का 10% तक है। इस पॉलिसी के तहत स्वयं पति या पत्नी दोनों व्यक्तिगत या परिवार बीमा के तहत लगातार 2 वर्ष पॉलिसी अवधि पूर्ण होने के बाद कवर किया जाता है
UTERO FATAL SURGERY/INTERVENTION(गर्भाशय भ्रूण की सर्जरी)भी कवर है पूरे बीमा कवर तक 2 वर्ष पॉलिसी अवधि पूर्ण होने के बाद।
आप देख रहे हैं वेबसाइट :- skbimagyan.com
बच्चे का अस्पताल में भर्ती होने का खर्च : यदि बच्चे का जन्म 2 वर्ष पूर्ण होने से पहले व 1 वर्ष पूर्ण होने के बाद होता है तो बीमित व्यक्ति से बिना अतिरिक्त प्रीमियम लिए कंपनी बच्चे को बीमा कवर देगी आपके चुने हुए बीमा कवर के अनुरूप …
बीमा कवर | 5लाख में | 10लाख में | 15लाख में | 20लाख में | 25लाख में | 50लाख में | 75लाख में | 1करोड़ में | 2करोड़ में |
बच्चे का बीमा कवर | 2 लाख रु | 2 लाख रु | 2 लाख रु | 2 लाख रु | 2 लाख रु | 4 लाख रु | 4 लाख रु | 4 लाख रु | 4 लाख रु |
यदि बीमा धारक स्वयं या पारिवारिक सदस्य जो पॉलिसी में शामिल है को शहर के कंपनी Valueable Service Provider नेटवर्क हॉस्पिटल में भर्ती करता है भर्ती करने से पहले कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर 48 घंटा पहले सूचना देता है तो ऐसी स्थति में कंपनी द्वारा अधिकतम रु. 5,000/- का लाभ प्रति पॉलिसी वर्ष में एक बार बीमाधारक को दिया जायेगा।
Star Health Assure Insurance Plan में यदि बीमित व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होने पर अपने लिए Private A/C Room न चुनकर Shared Room चुनता है तो बीमित को उसके द्वारा चुने गए बीमा कवर के अनुरूप एक दैनिक लाभ का भुगतान किया जाएगा । इन-पेशेंट अस्पताल में भर्ती होने पर , प्रति दिन रु.1,000/- की राशि देय होगी। कमरा साझा करने पर में 24 घंटे ठहरने की निरंतर और पूर्ण अवधि होने पर।
कंपनी के मेडिकल प्रैक्टिशनर्स के नेटवर्क में एक डॉक्टर से आपको दूसरी चिकित्सा राय प्राप्त करने की सुविधा दी जाती है। इस लाभ का उपयोग करने के लिए, सभी मेडिकल रिकॉर्ड
मेल-आईडी पर अग्रेषित किया जाना चाहिए: e_medicalopinion@starhealth.in या डाक या कूरियर के माध्यम से भेजे जाएँ या कंपनी App के माध्यम से फ़ोन कॉल द्वारा भी डॉक्टर से बात कर सकते हैं।
star health assure insurance Plan में यदि एक पॉलिसी वर्ष में किसी बीमारी के उपचार में आपके बीमा कवर की राशि ख़त्म हो जाती है लेकिन उसी वर्ष में दोबारा से आपको या बीमा में सम्मिलित किसी दूसरे सदस्य को किसी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होना हो तो कंपनी द्वारा आटोमेटिक रूप से जितना बीमा कवर आपने चुना था उतना बीमा कवर का ख़र्च दोबारा से मिलेगा।
बीमित व्यक्ति को एक वर्ष में असीमित संख्या में(UNLIMITED) बीमा कवर का 100% ख़र्च दिया जाएगा।
पूरा बीमा कवर तक खर्च मिलेगा।
दुर्घटना से सम्बंधित अस्पताल में भर्ती होने पर कोई प्रतीक्षा अवधि नहीं है बीमा लेने के बाद पहले दिन से ही दुर्घटना होने पर अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं चिकित्सा या शल्य चिकित्सा करा सकते हैं।
30 दिन की प्रारंभिक प्रतीक्षा अवधि – (दुर्घटना को छोड़कर)सभी बीमारियों के लिए डेंगू , मलेरिया , बुखार , संक्रमण आदि।
2 वर्ष प्रतीक्षा अवधि – डे केयर बीमारियां जिनके लिए 24 घंटे अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती। ऐसी बिमारियों का उपचार 2 वर्ष के बाद ले सकते हैं।
2.5 वर्ष प्रतीक्षा अवधि – पहले से मौजूद बीमारियों के लिए 3 साल की पॉलिसी 1 साल में लेने पर
3 वर्ष प्रतीक्षा अवधि – पहले से मौजूद बीमारियों के लिए 1 साल और 2 साल की पॉलिसी लेने पर
बच्चे की डिलीवरी खर्च – 2 वर्ष के बाद
नवजात शिशु कवर – 1 वर्ष के बाद
स्टार हैल्थ एश्योर प्लान के तहत कुछ एक्सक्लूज़न भी हैं जिनके लिए कंपनी कोई मुआवजा प्रदान करने के लिए उत्तरदायी नहीं है। कुछ प्रमुख एक्सक्लूज़न इस प्रकार हैं
* किसी भी प्रकार की सहायता के लिए बीमाधारक कंपनी की 24 घंटे की हेल्पलाइन 1800 425 2255 / 1800 102 4477 से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकता है।
* किसी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती होने या पारिवारिक सदस्य को भर्ती कराने का विचार कर रहे हैं तो , अस्पताल में प्रवेश से 24 से 48 घंटे पहले सूचित करें।
* आपातकालीन (Emergency) में अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटे के भीतर सूचना दी जानी चाहिए।
* कंपनी के नेटवर्क अस्पतालों में कैशलेस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। इसमें कोई थर्ड-पार्टी एडमिनिस्ट्रटर शामिल नहीं हैं।
* बीमित व्यक्ति गैर-नेटवर्क अस्पतालों में भर्ती होने से संबंधित सभी डयॉक्यूमेंट जमा करके सीधे कंपनी के साथ क्लेम कर सकते हैं। एक बार आवश्यक डयॉक्यूमेंट जमा करने के बाद, बीमाकर्ता दावे को मान्य करेगा और प्रतिपूर्ति प्रदान करेगा।
प्रश्न 1) क्या स्टार एश्योर प्लान में 65 वर्ष से ज़्यादा उम्र के व्यक्ति को पालिसी दी जा सकती है ?
उत्तर – जी हाँ , पालिसी दी जा सकती है। स्टार एश्योर प्लान में 18 वर्ष से 75 वर्ष के व्यक्तियों को व्यक्तिगत अथवा परिवार सहित(FLOATER) पालिसी दी जा सकती है।
प्रश्न 2) क्या Star Assure Policy में Co – Payment लगती है ? क्यों लगती है ?
उत्तर – स्टार एश्योर बीमा पॉलिसी को 60 वर्ष से अधिक 61 वर्ष की आयु का व्यक्ति ,व्यक्तिगत या परिवार सहित(FLOATER) क्रय करता है तो प्रत्येक क्लेम के लिए 10% का को-पेमेंट करना होगा। ज़यादा उम्र होने पर बीमारियों के होने की निश्चितता बढ़ जाती है जिसके कारण कंपनी अपनी वहन क्षमता को कम करने के लिए को – पेमेन्ट का सहारा लेती है।
प्रश्न 3) क्या स्टार एश्योर पालिसी को ज़्यादा बीमा कवर के साथ लेने पर प्रीमियम को कम किया जा सकता है , क्या कोई विकल्प है ?
उत्तर – जी हाँ , प्रीमियम को कम किया जा सकता है। बीमाधारक के पास विकल्प है पालिसी को क्रय करते समय
20 लाख रूपए बीमा कवर तक यदि बीमाधारक इलाज में 50,000/- स्वयं वहन करे तो प्रीमियम में 45% की छूट मिलेगी।
1,00,000/- वहन करे तो प्रीमियम में 55% की छूट मिलेगी।
20 लाख रूपए से अधिक बीमा कवर चुनने पर यदि बीमाधारक इलाज में 50,000/- स्वयं वहन करे तो प्रीमियम में 35% की छूट मिलेगी।
1,00,000/- वहन करे तो प्रीमियम में 50% की छूट मिलेगी।
प्रश्न 4) स्टार एश्योर प्लान में गंभीर दुर्दम्य अस्थमा बीमारी कवर है ?
उत्तर – कवर है , आपके चुने हुए बीमा कवर का 10 % तक या अधिकतम 5 लाख रूपए तक प्रतिवर्ष।
प्रश्न 5) क्या चालू पालिसी वर्ष के बीच में विवाहित पत्नी या नवजात बच्चे को पालिसी में जोड़ सकते हैं ?
उत्तर – जोड़ सकते हैं , विवाह से या बच्चे के जन्म से 45 दिन पहले कंपनी को सूचित करके आप अपनी पालिसी में पत्नी व नवजात बच्चे को जोड़ सकते हैं।
Budget 2025 अबतक विदेशी बीमा कंपनियों को भारतीय कंपनियों के साथ पार्टनरशिप में भारत में…
Economic Survey 2025 केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार, 31…
senior citizens : IRDAI ने पॉलिसीधारकों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने…
New Trend एसबीआई लाइफ की प्रीमियम रिटर्न वाली पॉलिसियों की तुलना में शुद्ध सुरक्षा उत्पादों…
Policybazaar's big step पीबी फिनटेक, जो पॉलिसीबाज़ार की मूल कंपनी है, ने पीबी हेल्थकेयर में…
Death Benefit or Maturity Benefit जीवन बीमा लेना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि टर्म प्लान…