ICICI Lombard Wyn Health Insurance Plan
ICICI Lombard Wyn Health Insurance Plan 360-डिग्री कवरेज के साथ नए जमाने का स्वास्थ्य बीमा है। यह सर्दी और फ्लू जैसी सामान्य बीमारियों के लिए अस्पताल में भर्ती होने के खर्च, डॉक्टर के दौरे, दवाओं और लैब परीक्षणों का ख्याल रखता है। इसका कवरेज अस्पताल में भर्ती होने से 30 दिन पहले और 60 दिन बाद तक भी बढ़ाया जाता है।
पॉलिसी में शामिल कवरेज – | विकल्प लाभ | Add-Ons – | एक्सक्लूज़न – |
आयकर की धारा 80D के तहत आयकर में छूट – | क्लेम कैसे करें – | ICICI Lombard Wyn Health Insurance Plan से सम्बंधित प्रश्न – |
ICICI Lombard Wyn Health Insurance Plan Brochure-Pdf Download
ICICI Lombard Wyn Health Insurance Plan Policy Wording-Pdf Download
Wyn Health Plan में यह एक वैलनेस लाभ है जिसमें बीमित व्यक्ति रोज़ाना 10,000 कदम टहलके, योगा करके, ज़ूम्बा करके, शारीरिक स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी करके, खेलों में सम्मिलित होकर आदि शारीरिक गतिविधियों में सम्मिलित होकर अधिकतम पॉइंट्स अर्जित करके अपने रिन्यूअल प्रीमियम में अधिकतम 25% की छूट ले सकते हैं।
3 लाख़ | 5 लाख़ | 10 लाख़ | 15 लाख़ | 20 लाख़ | 25 लाख़ | 50 लाख़ | 75 लाख़ | 1 करोड़ |
कवरेज | आयु 46 से 55 वर्ष के लिए | आयु 56 वर्ष से अधिक के लिए |
अस्पताल में भर्ती होने से पहले व अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद के ख़र्च | 30 दिन व 60 दिन | 15 दिन व 15 दिन |
को-पेमेंट क्लेम का कुछ प्रतिशत बीमित द्वारा देना | (को-पेमेंट नहीं लगेगा) | 20% को-पेमेंट |
आँखों की चिकित्सा | चुने हुए पूरे बीमाकवर तक | अधिक्तम 1,00,000/- रु तक |
ENT चिकित्सा | चुने हुए पूरे बीमाकवर तक | अधिक्तम 1,00,000/- रु तक |
जोइंट रीप्लेस्मेंट सर्जरी | चुने हुए पूरे बीमाकवर तक | अधिक्तम 1,00,000/- रु तक |
पीठ की लंबी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी | चुने हुए पूरे बीमाकवर तक | अधिक्तम 1,00,000/- रु तक |
बीमित व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होने पर अपने लिए कोई भी कमरा ले सकता है। कोई बाध्यता नहीं है। सिंगल प्राइवेट ए सी रूम, डीलक्स रूम, सुइट रूम या इससे अपर श्रेणी का।
विन हैल्थ इंश्योरेंस प्लान में डे – केयर बिमारियों का उपचार कवर है हैल्थ इंश्योरेंस प्लान को लेने के 2 वर्ष के बाद। डे – केयर बीमारियां वह बीमारियां होती हैं जिनमे व्यक्ति को 24 घंटा अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती जैसे की – पथ्थरी का उपचार , हर्निआ का उपचार मोतियाबिंद का उपचार, फिज़िओथेरेपी आदि।
ICICI Lombard Wyn Health Insurance Plan में हम बाह्य रोगी सहित बांझपन और सहायक प्रजनन से संबंधित चिकित्सा खर्चों को कवर करेंगे, पॉलिसी लेने के 4 वर्ष के बाद। आपके जीवनकाल में एक बार आपकी पॉलिसी अनुसूची में निर्दिष्ट राशि तक का उपचार। इस लाभ के तहत दावा, यह बाद के नवीनीकरण में उपलब्ध नहीं होगा।
यदि बीमित व्यक्ति ने पॉलिसी लेते समय कोई बीमारी बताई हो या डे केयर बिमारियों में से किसी बीमारी का उपचार लेना आवश्यक हो
जब्कि वह बीमारी प्रतीक्षा अवधि में है ऐसी स्थिति में बीमा कंपनी द्वारा प्रतिदिन 1000/-रु मिलेंगे बीमारी के उपचार के लिए, पूरे पॉलिसी वर्ष में अधिकतम 15 दिनों के लिए। पॉलिसी लेने के 30 दिन के बाद से।
ICICI Lombard Wyn Health Insurance Plan किसी भी बीमारी या चोट के लिए बीमाधारक द्वारा चुने बीमाकवर राशि के बराबर पॉलिसी वर्ष में एक बार 100% तक रीसेट लाभ भी प्रदान करता है, जिससे आपकी चिकित्सा आवश्यकताओं के लिए निरंतर सहायता सुनिश्चित होती है।
यदि बीमित व्यक्ति कंपनी द्वारा निर्धारित अस्पताल में उपचार कराता है तो गैर-चिकित्सा आइटम(Consumables) 68 प्रकार की वस्तुएं जैसे की ग्लव्स, मास्क, यूरोमीटर, थर्मोमीटर आदि वस्तुओं का खर्च बीमित व्यक्ति को नहीं देना होगा और
पॉलिसी में शामिल अनिवार्य कटौती Mandatory Reducing Deductible नहीं लगेगी।
बीमित व्यक्ति पॉलिसी अवधि के बीच में, पॉलिसी शुरू होने के 90 दिन बाद अपनी पत्नी या नवजात बच्चा या गोद लिए बच्चे को जोड़ सकता है।
पत्नी अथवा नवजात बच्चा 45 वर्षआयु से कम होना चाहिए। उसे कोई बीमारी या गम्भीर बीमारी न हो।
ICICI Lombard Wyn Health Insurance Plan में हम बीमित व्यक्ति द्वारा चुने बीमाकवर का 50% बढ़ाएंगे प्रतिवर्ष, 200% बीमाकवर होने तक क्लेम न लेने पर।
यदि बीमित व्यक्ति ने अपने लिए 10 लाख़ बीमाकवर चुना है तो अगले 5 वर्षों में, 10 लाख़ बीमाकवर 30 लाख़ बीमाकवर हो जायेगा। क्लेम न लेने पर।
बीमित व्यक्ति कुछ प्रीमियम अधिक देकर इस वैकल्पिक लाभ को ले सकता है।
इस लाभ के अंतर्गत 68 प्रकार की गैर चिकित्सा वस्तुएं जो चिकित्सा के समय उपयोग में आती हैं, वह ख़र्च बीमित व्यक्ति को नहीं देना होगा।
यह एक वैकल्पिक लाभ है जिसे बीमित वयक्ति कुछ प्रीमियम अधिक देकर ले सकता है। इस लाभ के द्वारा बीमित व्यक्ति की पहले से मौजूद बीमारी के उपचार के लिए प्रतीक्षा अवधि 2 वर्ष से घटाकर 1 वर्ष कर दी जाएगी।
यदि बीमित व्यक्ति को किसी बीमारी या दुर्घटना के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है तो हम अस्पताल में भर्ती होने के प्रत्येक दिन के लिए ₹2,000/दिन का एक निश्चित दैनिक नकद भत्ता देंगे (अधिकतम 7 दिन तक) शर्त के साथ कि
व्यक्ति वेतनभोगी कर्मचारी हो और उपचार के लिए बिना वेतन छुट्टी मिली हो। इस लाभ को प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को अपने नियोक्ता से HRD पत्र देना होगा। यह लाभ वर्ष में केवल 1 बार ही लिया जा सकता है।
ICICI Lombard Wyn Health Insurance Plan में यह एक वैकल्पिक लाभ है जिसे बीमित व्यक्ति कुछ अधिक प्रीमियम देकर ले सकता है। इस लाभ के अंतर्गत व्यक्ति द्वारा चुना बीमाकवर प्रतिवर्ष 5% की दर से बढ़ता रहेगा 100% होने तक। इस लाभ को लेने के बाद रिन्यूअल पर इस लाभ को हटाया भी जा सकता है।
ICICI Lombard Wyn Health Insurance Plan के तहत कुछ एक्सक्लूज़न भी हैं जिनके लिए कंपनी कोई मुआवजा प्रदान करने के लिए उत्तरदायी नहीं है। कुछ प्रमुख एक्सक्लूज़न इस प्रकार हैं…
यदि बीमाधारक बीमा में स्वयं पत्नी व बच्चों के साथ अपने (माता पिता 60 वर्ष की उम्र तक) को भी जोड़ता है तो आयकर में छूट 25000/- स्वयं के परिवार के लिए ओर 25000/- माता पिता 60 वर्ष की उम्र तक के लिए कुल 50,000/- रु की छूट मिलेगी।
यदि बीमाधारक बीमा में स्वयं पत्नी व बच्चों के साथ अपने (माता पिता 60 वर्ष की उम्र से अधिक ) को भी जोड़ता है तो आयकर में छूट 25000/- स्वयं के परिवार के लिए ओर 50,000/- माता पिता 60 वर्ष की उम्र से अधिक के लिए कुल 75,000/- रु की छूट मिलेगी।
प्रश्न -1 ) क्या मैं विन हैल्थ इंश्योरेंस प्लान में अपने माता पिता को जोड़ सकता हूँ ?
उत्तर – ) जी हाँ , माता पिता को अपनी पॉलिसी जोड़ सकते हैं, 1 साल होने के बाद क्लेम न लेने पर, केवल पॉलिसी के रिन्यूअल पर।
प्रश्न -2 ) इस हैल्थ प्लान में आय्यु सीमा क्या है ?
उत्तर – ) विन हैल्थ इंश्योरेंस प्लान को लेने के लिए आय्यु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष व अधिकतम 45 वर्ष राखी गयी है। 21 वर्ष आय्यु से कम आय्यु का व्यक्ति 21 वर्ष आय्यु से अधिक व्यक्ति के साथ ही पॉलिसी में रह सकता है।
प्रश्न -3 ) पॉलिसी में रीसेट लाभ क्या है ?
उत्तर – ) यदि बीमित व्यक्ति का उपचार में चुना हुआ बीमाकवर समाप्त हो जाता है तब ऐसी स्थिति में उसी वर्ष में चुनी हुई बीमाकवर राशि के बराबर राशि उपचार के लिए एक बार और दी जाती है।
प्रश्न -4 ) विन हैल्थ इंश्योरेंस प्लान में पॉलिसी के नवीनीकरण(Renewal) पर नो क्लेम बोनस मिलता है ?
उत्तर – ) इस पॉलिसी में नो क्लेम बोनस का लाभ शामिल नहीं है परन्तु, कुछ प्रीमियम अधिक देकर व्यक्ति वैकल्पिक लाभ सुपर नो क्लेम बोनस ले सकता है।
प्रश्न -5 ) पॉलिसी में A-List Hospital में उपचार लेने पर क्या लाभ मिलेगा ?
उत्तर – ) यदि बीमित व्यक्ति उपचार के लिए A-List Hospitals में भर्ती होता है तो उपचार की क्लेम राशि में को पेमेंट नहीं लगेगी और गैर चिकित्सा वस्तुओं का ख़र्च भी नहीं देना होगा।
केयर हैल्थ इंश्योरेंस ऐसा स्वास्थ्य बीमा प्रस्तुत करता है जो न केवल आपको चिकित्सा आवश्यकताओं…
Budget 2025 अबतक विदेशी बीमा कंपनियों को भारतीय कंपनियों के साथ पार्टनरशिप में भारत में…
Economic Survey 2025 केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार, 31…
senior citizens : IRDAI ने पॉलिसीधारकों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने…
New Trend एसबीआई लाइफ की प्रीमियम रिटर्न वाली पॉलिसियों की तुलना में शुद्ध सुरक्षा उत्पादों…
Policybazaar's big step पीबी फिनटेक, जो पॉलिसीबाज़ार की मूल कंपनी है, ने पीबी हेल्थकेयर में…