निवा बूपा रीएश्योर 2.O बीमा इंडस्ट्री का No.1 हैल्थ प्लान
निवाबूपा जिसे हम पहले मैक्सबूपा के नाम से जानते थे ने वर्ष 2023 में बीमा इंडस्ट्री का सर्वाधिक लाभों वाला बेहतरीन रीएश्योर हैल्थ प्लान का नया वर्ज़न
रीएश्योर 2.O हैल्थ इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया। जिसमें हैडलाइन दी गयी है Nothing Seems Impossible अर्थात कुछ भी असंभव नहीं इसका अर्थ है Niva Bupa Reassure 2.O Health Plan असीमित लाभों के साथ बीमाधारक को अस्पताल में इलाज के ख़र्च से पूरी तरह स्वतंत्र करता है।
विषय सूचि :-
1. निवा बूपा 2.O हैल्थ इंश्योरेंस के प्रकार : | 13. घर पर इलाज : Home Care / Domiciliary |
2. निवा बूपा 2.O हैल्थ इंश्योरेंस के वेरिएंट : Booster Plus Benefit | 14. वार्षिक स्वास्थय जांच : पहले दिन से : |
3. निवा बूपा 2.O हैल्थ प्लान में प्रवेश आय्यु : Lock the Clock Benefit | 15. आयुष उपचार : |
4. पॉलिसी अवधि : | 16. दूसरी चिकित्सा राय : |
5. बीमा सम एश्योर्ड विकल्प : | 17. ई-परामर्श : e – Consultation |
6. अस्पताल में कमरे का किराया : | 18. आधुनिक उपचार : |
7. अस्पताल में भर्ती होने के लिए न्यूनतम 2 घंटे का कवरेज : | 19. स्वस्थ रहिए : Live Healthy Benefit |
8. आपातकालीन सड़क एम्बुलेंस व एयर एम्बुलेंस का ख़र्च : | 20. वैकल्पिक राइडर : |
9. हॉस्पिटल में भर्ती होने से पहले व छुट्टी होने के बाद में होने वाले खर्च : | 21. प्रतीक्षा अवधि : |
10. रीस्टोरेशन : Reassure Plus “Forever” Benefit | 22. एक्सक्लूज़न : |
11. अंग दाता व्यय : | 23. क्लेम प्रोसेस : |
12. डे-केयर बीमारियाँ : | 24. निवा बूपा रिएश्योर 2.O हैल्थ प्लान से सम्बंधित प्रश्न : |
Niva Bupa Reassure 2.O Health Plan Brochure Pdf
Reassure 2.O हैल्थ प्लान को व्यक्तिगत Individual (सिर्फ अपने लिए), Floater(परिवार सहित) व MultiIndividual अर्थात एक ही पॉलिसी में सभी व्यक्तियों का अलग अलग बीमा कवर, तीन प्रकार से ले सकते हैं।
Floater व MultiIndividual पॉलिसी में अधिक्तम 6 सदस्यों को कवर कर सकते हैं माता – पिता व 4 बच्चे।
इस हेल्थ प्लान में 3 वेरिएंट हैं ब्रोंज प्लस(Bronze+)3X, प्लैटिनम प्लस(Platinum+)5X और टाइटेनियम प्लस(Titanium+)10X
ब्रोंज प्लस वेरिएंट में बीमाधारक अपने द्वारा चुना हुआ बीमा कवर (3X) तीन गुना तक आगे ले जा सकता है यदि इन 3 वर्षों में क्लेम नहीं लिया है। उदाहरण के तहत चुना हुआ बीमा कवर 10 लाख अर्थात अगले 3 वर्ष पूर्ण होने पर आपका बीमा कवर 40 लाख होगा (10 लाख आपका बेस बीमा कवर + 30 लाख बूस्टर प्लस)
प्लैटिनम प्लस वेरिएंट में बीमाधारक अपने द्वारा चुना हुआ बीमा कवर (5X) पांच गुना तक आगे ले जा सकता है यदि इन पांच वर्षों में क्लेम नहीं लिया है। उदाहरण के तहत चुना हुआ बीमा कवर 10 लाख अर्थात अगले 5 वर्ष पूर्ण होने पर आपका बीमा कवर 60 लाख होगा (10 लाख आपका बेस बीमा कवर + 50 लाख बूस्टर प्लस)
टाइटेनियम प्लस वेरिएंट में उदाहरण के तहत चुना हुआ बीमा कवर 10 लाख अर्थात अगले 10 वर्ष पूर्ण होने पर आपका बीमा कवर 1करोड़ 10लाख होगा (10 लाख आपका बेस बीमा कवर + 1करोड़ बूस्टर प्लस)
Niva Bupa Reassure 2.O Health Plan में वयस्क माता पिता 65 वर्ष की आययु तक व बच्चे 30 वर्ष की आय्यु तक प्रवेश ले सकते हैं।
लॉक द क्लॉक फ़ीचर के अनुसार रीएश्योर 2.O के तहत बीमाधारक को उसी प्रीमियम का भुगतान करना होगा जो उसने बीमा खरीदते हुए चुकाया था उदाहरण के लिए यदि कोई व्यक्ति 25 वर्ष की आय्यु में पॉलिसी खरीदता है तो उन्हें प्रत्येक नवीनीकरण(Renewal) पर एक ही प्रीमियम का भुगतान करना होगा जब तक की उस व्यक्ति का क्लेम नहीं आता।
नोट :- लॉक द क्लॉक फ़ीचर, ब्रोंज प्लस वेरिएंट में काम नहीं करता है।
इस पॉलिसी को एक वर्ष , दो वर्ष व तीन वर्ष के लिए एकसाथ ले सकते हैं।
5 लाख | 10 लाख | 15 लाख | 20 लाख | 25 लाख | 50 लाख | 1 करोड़ |
Niva Bupa Reassure 2.O Health Plan में आप अपने लिए अस्पताल में Single Pvt A/C Room आप ले सकते हैं।
यदि बीमित व्यक्ति अपने लिए Single Pvt A/C Room न चुनकर Shared Room चुनता है तो
कंपनी द्वारा 800/- प्रतिदिन 15 लाख बीमा कवर तक बीमित व्यक्ति को दिया जायेगा अधिकतम 6 दिन तक और
1000/- प्रतिदिन 15 लाख बीमा कवर से अधिक चुने गए बीमा कवर के लिए।
यह योजना 2 घंटे या उससे अधिक समय के किसी भी अस्पताल में भर्ती (Inpatient Hospitalization) होने के लिए कवरेज प्रदान करती है, जबकि इन-पेशेंट कवरेज के लिए सामान्यता दावे के रूप में अर्हता प्राप्त करने के लिए कम से कम 24 घंटे अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होती है।
इस प्लान के तहत 2 घंटे अस्पताल में भर्ती होने पर ही कैशलेस क्लेम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सड़क एंबुलेंस का खर्च , आपके चुने हुए बीमा कवर राशि तक कवर है।
घर या आपातकालीन जगह से हॉस्पिटल तक जाना।
एक हॉस्पिटल से दूसरे हॉस्पिटल तक जाना।
हॉस्पिटल से घर तक आना।
एयर एम्बुलेंस का ख़र्च अधिक्तम 2,50,000/- एक बार अस्पताल में भर्ती होने पर।
इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती होने से पहले 60 दिन और
हॉस्पिटल में इलाज कराने के बाद 180 दिनों तक किए गए दवाइयों तथा जांचों का का खर्च भी कवर है ।
Niva Bupa Reassure 2.O Health Plan में Reassure+
एक महत्वपूर्ण लाभ है जो पूरी पॉलिसी अवधि में 1 दावा अर्थात पहला Claim आपके ReAssure+ लाभ को हमेशा के लिए ट्रिगर करता है। जो प्रतिवर्ष आपके चुने हुए बीमा कवर राशि के बराबर व असीमित बार साथ रहता है। उदारण के लिए आपका चुना बीमा कवर 10लाख रु…
प्रथम वर्ष में पहला क्लेम 7लाख (10लाख – 7लाख) = 3लाख ReAssure+ लाभ ट्रिगर होगया है।
प्रथम वर्ष में दूसरा क्लेम 12लाख, दे दिया जाता है (बचा हुआ 3लाख + 9लाख ReAssure+ का)
द्वितीय वर्ष में पहला क्लेम 19लाख, दे दिया जाता है (10लाख बेस बीमा कवर + 9लाख ReAssure+ का)
Niva Bupa Reassure 2.O Health Plan में यदि बीमित व्यक्ति का कोई शारीरिक अंग खराब है जैसे कि लिवर, किडनी आदि बदलवाने की आवशयकता है तो जिस व्यक्ति का शारीरिक अंग बीमित व्यक्ति में परिवर्तित किया जायेगा उस व्यक्ति के इलाज का खर्च भी कंपनी द्वारा वहन किया जायेगा।
इस हेल्थ प्लान में ऐसी सभी डे केयर बीमारियों का इलाज कवर है जिनके इलाज के लिए पूरा दिन 24 घंटा हॉस्पिटल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती जैसे की : पथरी का इलाज, हर्निया का इलाज, मोतियाबिंद का इलाज आदि।
यह प्लान पोलिसिधारकों को घर पर इलाज कराने की अनुमति देता है शर्त के साथ
1) चिकित्सक द्वारा बीमित व्यक्ति को घर पर उपचार कराने की सलाह दी गयी हो
2) घरेलू उपचार की अवधि के माध्यम से प्रतिदिन के लिए एक चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य की स्थिति की निगरानी की जाये
3) उपचार करने वाले डॉक्टर द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित उपचार के रिकॉर्ड सहित दैनिक निगरानी चार्ट बनाए रखा जाना चाहिए।
बीमित व्यक्ति केवल कैशलेस वार्षिक स्वास्थय जांच का लाभ ले सकता है बीमा लेने के पहले दिन से 22 प्रकार के डायग्नोस्टिक टेस्ट जैसे कि (ECG), X Ray chest, (ESR), Lipid Profile, (LFT), (TFT) आदि के लिए। कंपनी द्वारा परिभाषित सूची 1 लाख मूल बीमा कवर राशि के लिए 500/- तक।
(व्यक्तिगत(Individual) पॉलिसी के लिए : अधिकतम 5,000/-
फैमिली फ़्लोटर(Floater)परिवार सहित पॉलिसी के लिए : अधिकतम 10,000/-
Reassure 2.O Health Insurance Plan के अंतर्गत आयुर्वेदिक , यूनानी , सिद्धा और होमेओपेथी उपचार का ख़र्च आपके चुने हुए बीमा कवर तक उपलब्ध है।
आप देख रहे हैं वेबसाइट :- skbimagyan.com
पॉलिसी वर्ष में एक बार,अस्पताल में भर्ती होने के दौरान..आप किसी भी मेडिकल प्रैक्टिशनर से दूसरी चिकित्सा राय लेने का विकल्प चुन सकते हैं हमारे Niva Bupa Health aap के माध्यम से, जिस बीमारी के इलाज के ख़र्च के लिए हमने दावे का भुगतान किया है। हमारे भागीदारों के माध्यम से हम आपको देश के कुछ सबसे प्रतिष्ठित डॉक्टरों से दूसरी चिकित्सा राय लेने में मदद कर सकते हैं।
Niva Bupa Health aap के माध्यम से आप हमारे भागीदारों से असीमित ई-परामर्श ले सकते हैं।
Niva Bupa Reassure 2.O Health Plan में 12 प्रकार के प्रत्येक आधुनिक उपचार के लिए जैसे कि Balloon Sinuplasty, Oral Chemotherapy, Robotic surgeries, Deep Brain stimulation, Stem cell therapy आदि के लिए एक-एक लाख रु तक कवर है।
निवा बूपा 2.O हैल्थ प्लान में 30% की छूट मिलती है। निवा बूपा हैल्थ एप्प डाउनलोड करके व्यक्ति केवल पैदल चलकर अपनी पॉलिसी के नवीनीकरण(Renewal) पर 30% की छूट प्राप्त कर सकता है। प्रत्येक 1000 चरणों में व्यक्ति को 1 अंक मिलेगा और एक बार आपके अंक एकत्र हो जाने के बाद आप छूट अर्जित कर सकते हैं।
Niva Bupa Reassure 2.O Health Plan में सेफ़गार्ड+ राइडर तीन प्रकार के लाभ देता है।
हम एक बीमित व्यक्ति के लिए अधिकतम 30 दिनों तक प्रत्येक दिन के अस्पताल में भर्ती होने के लिए एक अतिरिक्त निश्चित राशि का भुगतान करेंगे। बीमित व्यक्ति द्वारा चुने गए बीमा कवर के अनुसार। यदि लगातार 48 घंटे या उससे अधिक समय तक अस्पताल में भर्ती रहते हैं…
बीमा कवर | 5 लाख तक | 10 लाख से 15 लाख तक | 15 लाख से अधिक |
हॉस्पिटल कैश राशि | 1000/- | 2000/- | 4000/- |
. बीमा लेने की तारीख से 365 दिनों के भीतर बीमाधारक की दुर्घटनात्मक निधन की स्थिति में, हम बीमाधारक द्वारा चुनी बीमित राशि का 100% भुगतान करेंगे।
. यदि बीमित व्यक्ति दुर्घटना में स्थायी कुल विकलांगता का शिकार हो जाता है अर्थात शारीरिक कोई भी दो अंग पूर्णतया खराब हो जाएँ, तो हम बीमित राशि का 125% भुगतान करेंगे।
. यदि बीमित व्यक्ति का दुर्घटना में कोई भी एक अंग पूर्णतया खराब हो जाये, तो हम बीमित राशि का 50% भुगतान करेंगे।
यदि किसी व्यक्ति को मधुमेह और उच्च रक्तचाप है तो वह व्यक्ति Niva Bupa Reassure 2.O Health Plan में वैकल्पिक राइडर डिसीज़ मैनेजमेंट चुनकर बीमा लेने के पहले दिन से मधुमेह और उच्च रक्तचाप का कवरेज प्राप्त कर सकता है।
दुर्घटना से सम्बंधित अस्पताल में भर्ती होने पर कोई प्रतीक्षा अवधि नहीं है बीमा लेने के बाद पहले दिन से ही दुर्घटना होने पर अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं चिकित्सा या शल्य चिकित्सा करा सकते हैं।
30 दिन की प्रारंभिक प्रतीक्षा अवधि – कोई भी होने वाला वायरस व इन्फेक्शन का इलाज कवर है बीमा लेने के 30 दिन के बाद से। डेंगू , मलेरिया , बुखार , संक्रमण आदि।
2 वर्ष प्रतीक्षा अवधि – डे केयर बीमारियां जिनके लिए 24 घंटे अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती। ऐसी बिमारियों का उपचार 2 वर्ष के बाद ले सकते हैं। मोतियाबिंद, पथरी, हर्निआ आदि।
3 वर्ष प्रतीक्षा अवधि – पहले से मौजूद बीमारियों के लिए जो बीमारी बीमा लेते समय हो या पिछले कुछ वर्षों में जिस बीमारी का इलाज कराया हो।
Niva Bupa Reassure 2.O Health Plan में कुछ एक्सक्लूज़न भी हैं जिनके लिए कंपनी कोई मुआवजा प्रदान करने के लिए उत्तरदायी नहीं है। कुछ प्रमुख एक्सक्लूज़न इस प्रकार हैं
कैशलेस क्लेम :-
अस्पताल में TPA को सूचना: कैशलेस अप्रूवल के लिए नेटवर्क हॉस्पिटल के TPA काउंटर पर अस्पताल में भर्ती व्यक्ति की पॉलिसी कॉपी व पैन कार्ड और आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी जमा करें ।
अप्रूवल/रिजेक्शन: हॉस्पिटल जैसे ही हमें सूचित करता है, हम आपको स्टेटस के बारे में अपडेट भेजते हैं।
हॉस्पिटलाइज़ेशन: प्री-ऑथॉरिज़ेशन अप्रूवल के आधार पर हॉस्पिटल में भर्ती हुआ जा सकता है, इलाज कराया जा सकता है।
क्लेम सेटलमेंट : डिस्चार्ज के समय, हम सीधे हॉस्पिटल के साथ क्लेम सेटल करते हैं।
रीमबर्समेंट क्लेम :-
दावा सूचना: सबसे पहले कंपनी कस्टमर केयर न. 1800-500-8888 पर कॉल करें, बीमार व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करने की सूचना दें।
हॉस्पिटलाइज़ेशन: आपको शुरुआत में बिल का भुगतान स्वयं करना होगा और ओरिजिनल बिल सुरक्षित रखने होंगे।
क्लेम रजिस्टर करें: हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद, हमें अपने सभी बिल और इलाज के डॉक्यूमेंट भेजें।
वेरिफिकेशन: हम आपके क्लेम से संबंधित बिल और इलाज के डॉक्यूमेंट वेरिफाई करते हैं।
क्लेम सेटलमेंट: हम अप्रूव्ड क्लेम राशि सीधे आपके बैंक अकाउंट में भेजते हैं।
प्रश्न 1) निवा बूपा रिएश्योर 2.O हैल्थ प्लान में मै अपने परिवार के कितने सदस्यों को कवर कर सकता हूँ ?
उत्तर – Niva Bupa Reassure 2.O Health Plan में 6 सदस्यों को कवर कर सकते हैं माता , पिता और 4 बच्चे।
प्रश्न 2) इस हैल्थ प्लान में लाइव हैल्थी बेनिफिट का लाभ कैसे ले सकते हैं ?
उत्तर – लाइव हैल्थी बेनिफिट आपको पॉलिसी रिन्यूअल प्रीमियम पर 30% की छूट प्रदान करता है। निवा बूपा हैल्थ एप्प डाउनलोड करें यह एप्प आपके प्रत्येक 1000 चरणों पर 1 स्वास्थ्य बिंदु अर्जित करेगा। जितने अधिक स्वास्थ्य बिंदु होंगे उतनी छूट मिलेगी।
प्रश्न 3) हैल्थ प्लान रिएश्योर 2.O में बूस्टर बेनिफिट क्या है ?
उत्तर – बूस्टर बेनिफिट दो वेरिएंट का विकल्प देता है पहला ) प्लैटिनम प्लस 5X जो आपके बीमा कवर को पांच गुना ले जाता है। दूसरा ) टाइटेनियम प्लस 10X जो आपके बीमा कवर को दस गुना ले जाता है। दावा न करने पर।
प्रश्न 4 ) वैकल्पिक राइडर डिसीज़ मैनेजमेंट क्या है ?
उत्तर – यह डिसीज़ मैनेजमेंट राइडर डॉयबिटीज़ और उच्च रक्तचाप वाले व्यक्तियों के लिए बहुत लाभप्रद है इस राइडर से पॉलिसी में डॉयबिटीज़ और उच्च रक्तचाप की कवरेज पॉलिसी लेने के पहले दिन से मिल जाती है।
प्रश्न 5 ) क्या रिएश्योर 2.O हैल्थ पॉलिसी में क्लेम आने के बाद भी पॉलिसी का प्रीमियम वही रहेगा जो पिछले वर्ष दिया गया था ?
उत्तर – नहीं , आपकी Niva Bupa ReAssure 2.0 पॉलिसी का प्रीमियम आपकी वर्तमान आयु के अनुसार लिया जाएगा क्योंकि ‘लॉक द क्लॉक’ सुविधा केवल तभी लागू होती है जब कोई दावा नहीं किया गया हो। एक बार दावा किए जाने के बाद, यह सुविधा समाप्त हो जाती है।
प्रश्न 6 ) रिएश्योर+ Forever लाभ के अंतर्गत अधिकतम कितना दावा किया जा सकता है, निवा बूपा रिएश्योर 2.O हैल्थ प्लान में ?
उत्तर – रिएश्योर+ Forever लाभ के अंतर्गत दावा अधिकतम आप अपने चुने हुए बीमा कवर राशि के बराबर ले सकते हैं।
प्रश्न 7 ) निवा बूपा रिएश्योर 2.O हैल्थ प्लान में किसी दावे को मंज़ूरी देने में कितना समय लगता है?गैर-नेटवर्क अस्पताल में भर्ती होने पर और नेटवर्क अस्पताल में भर्ती होने पर?
उत्तर – एक गैर-नेटवर्क अस्पताल में भर्ती होने के मामले में अस्पताल से छुट्टी के 30 दिनों के भीतर उन खर्चों की प्रतिपूर्ति के लिए बिलों को सबमिट करने के 7 दिनों के भीतर आपके दावे पर कार्रवाई की जाएगी और नेटवर्क अस्पताल में भर्ती होने पर 30 मिनट में।
Budget 2025 अबतक विदेशी बीमा कंपनियों को भारतीय कंपनियों के साथ पार्टनरशिप में भारत में…
Economic Survey 2025 केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार, 31…
senior citizens : IRDAI ने पॉलिसीधारकों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने…
New Trend एसबीआई लाइफ की प्रीमियम रिटर्न वाली पॉलिसियों की तुलना में शुद्ध सुरक्षा उत्पादों…
Policybazaar's big step पीबी फिनटेक, जो पॉलिसीबाज़ार की मूल कंपनी है, ने पीबी हेल्थकेयर में…
Death Benefit or Maturity Benefit जीवन बीमा लेना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि टर्म प्लान…