स्टार प्रीमियर हैल्थ पॉलिसी 50 से अधिक उम्र के व्यक्तियों ले लिए
Star Health Premier Insurance Policy In Hindi OPD Restoration Benefit No Claim Bonus Consumables
स्टार प्रीमियर हैल्थ पॉलिसी एक क्षतिपूर्ति स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी है जिसे विशेष रूप से 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए बीमारी या दुर्घटना के कारण अस्पताल में भर्ती होने पर होने वाले खर्चों को कवर करने के लिए डिज़ाइन की गई है।
1) बीमा कवर के प्रकार | 14) अंग दाता व्यय(Organ Donor Expenses) |
2) प्रीमियर हैल्थ पॉलिसी में प्रवेश आयु | 15) आयुष उपचार |
3) पॉलिसी अवधि | 16) गैर-चिकित्सा आइटम(Consumables) |
4) बीमा कवर विकल्प | 17) स्टार वेलनेस प्रोग्राम |
5) कमरे का किराया (प्रति दिन) Room Rent | 18) बोनस (No Claim Bonus) |
6) अस्पताल में भर्ती होने से पहले और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद में होने वाले खर्च | 19) आटोमेटिक रीस्टोरेशन (100% Restoration Benefit) |
7) सड़क एम्बुलेन्स शुल्क | 20) Rehabilitation and Pain Management |
8) एयर एम्बुलेन्स | 21) सह-भुगतान (Co-payment) |
9) डे केयर उपचार | 22) प्रीमियम में छूट (Renewals) पर भी |
10) मोतियाबिंद का उपचार | 23) प्रतीक्षा अवधि |
11) मोटापा सर्जरी | 24) एक्सक्लूज़न |
12) स्वास्थ्य जांच | 25) क्लेम प्रोसेस |
13) OPD , पॉलिसी लेने के पहले दिन से | 26) स्टार हैल्थ प्रीमियर प्लान से सम्बंधित प्रश्न |
प्रीमियर हैल्थ पॉलिसी को व्यक्तिगत(Individual) और परिवार सहित(Floater) पॉलिसी ले सकते हैं।
प्रीमियर हैल्थ पॉलिसी को न्यूनतम 50 वर्ष की उम्र और अधिकतम किसी भी उम्र तक ले सकते हैं।
Floater(परिवार) पॉलिसी में माता पिता व 3 बच्चे शामिल हो सकते हैं। परिवार पॉलिसी में माता पिता दोनों की उम्र 50 वर्ष या दोनों वयस्कों में किसी एक व्यक्ति की उम्र 50 वर्ष अवश्य होनी चाहिए। जबकि जीवन साथी की उम्र 50 वर्ष से कम है , प्रीमियर हैल्थ पॉलिसी को लिया जा सकता है।
बच्चे 25 वर्ष की उम्र तक Floater(परिवार) पॉलिसी में शामिल रह सकते हैं।
प्रीमियर हैल्थ पॉलिसी को एक साल, दो साल और तीन साल की अवधि के लिए ,ले सकते हैं।
10 लाख | 20 लाख | 30 लाख | 50 लाख | 75 लाख | 1 करोड़ |
65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए बीमा कवर 50 लाख रुपये तक सीमित है।
प्रीमियर हैल्थ पॉलिसी में (Room rent) अस्पताल में कमरे का किराया आपके चुने हुए बीमा कवर का 1% या अधिकतम 20,000/- रुपये प्रतिदिन तक कवर है।
नोट :- जानें अपने शहर की ( नेटवर्क हॉस्पिटल लिस्ट ) City चुनें , सर्च बार में अपने शहर का नाम लिखें Search पर क्लिक करें
नोट :- जानें अपने शहर की ( Excluded हॉस्पिटल लिस्ट ) जहां उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती होने पर उपचार का ख़र्च नहीं दिया जायेगा।
सर्च बार में अपने शहर का नाम टाइप करें, search पर क्लिक करें।
अस्पताल में भर्ती होने से पहले यदि बीमाधारक द्वारा शारीरिक जांचों पर तथा दवाओं पर खर्च हुआ है तो कंपनी द्वारा अस्पताल में भर्ती होने से 60 दिन पहले तक किये गए खर्चों का भुगतान करेगी।
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद 90 दिनों तक किये जाने वाले शारीरिक जांचों और दवाओं पर खर्च कंपनी द्वारा भुगतान किया जायेगा।
Star Health Premier Insurance Policy में सड़क एम्बुलैंस का खर्च कंपनी द्वारा आपके चुने हुए बीमा कवर राशि तक कवर किया गया है।
(i) यदि बीमाधारक उठने या चलने में सक्षम नहीं है तो अस्पताल ले जाने के लिए
(ii) और बेहतर शारीरिक चिकित्सा के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में जाने के लिए
(iii) अस्पताल से घर तक ले जाने के लिए एम्बुलेंस शुल्क, कंपनी द्वारा वहन होगा।
यदि बीमाधारक का जीवन खतरे में है जिसके लिए अस्पताल/चिकित्सा केंद्र तक तत्काल और त्वरित एम्बुलेंस परिवहन की आवश्यकता होती है और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा नहीं है ऐसी स्थिति में एयर एम्बुलेंस की सुविधा आप ले सकते हैं। प्रतिपूर्ति दावे(Reimbursement) के साथ 2,50,000 रु एक बार अस्पताल में भर्ती होने के लिए वर्ष में 500000 रु तक।
ऐसी सभी डे केयर बीमारियों का उपचार 2 वर्ष के बाद कवर है जिनके उपचार के लिए पूरा दिन 24 घंटा हॉस्पिटल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती जैसे कि पथरी का उपचार, हर्निया का उपचार, मोतियाबिंद का उपचार आदि।
मोतियाबिंद का उपचार आपके चुने हुए बीमा कवर राशि के अनुसार है
बीमा कवर | 10 | 20 | 30 लाख में | 50 लाख बीमा कवर से अधिक में |
एक बार के उपचार के लिए | 50,000/- रु | 60,000/- रु |
वर्ष में मोतियाबिंद के उपचार के लिए | 80,000/- रु | 1,00,0000/- रु |
आप देख रहे हैं वेबसाइट :- skbimagyan.com
स्टार प्रीमियर हैल्थ प्लान में मोटापा सर्जरी आपके चुने हुए बीमा कवर के अनुसार बीमा लेने के 2 वर्ष के बाद केवल (Cashless) नगदिरहित, अस्पताल में भर्ती होने पर ही कवर है।
बीमा कवर राशि | उपचार राशि |
10 लाख और 20 लाख बीमा कवर में | 2,50,000/- |
30 लाख और अधिक बीमा कवर में | 5,00,000/- |
स्वास्थ्य जांच पर खर्च आपके चुने हुए बीमा कवर के अनुसार सीमा तक प्रत्येक दावा मुक्त वर्ष के लिए नीचे दी गई तालिका में उल्लिखित हैं।
बीमा कवर राशि | व्यक्तिगत (Individual Policy) | परिवार (Floater Policy) |
10 लाख बीमा कवर में | 3,000/- | 4,000/- |
20 लाख बीमा कवर में | 4,000/- | 6,000/- |
30 लाख बीमा कवर में | 4,500/- | 6,500/- |
50 लाख बीमा कवर में | 5,000/- | 7,500/- |
75 लाख बीमा कवर में | 7,000/- | 10,000/- |
1 करोड़ बीमा कवर में | 7,000/- | 10,000/- |
स्टार प्रीमियर हैल्थ पॉलिसी, वार्षिक स्वास्थ्य जाँच निःशुल्क बुक करें :- Star Health Insurance Free Health Checkup
Star Health Premier Insurance Policy में OPD अर्थात अस्पताल में भर्ती न होने पर भी शारीरिक जांच व दवाओं पर होने वाला खर्च कवर है पॉलिसी को लेने के पहले दिन से आपके चुने हुए बीमा कवर राशि के अनुसार नीचे दी गई तालिका द्वारा जाने
बीमा कवर राशि | व्यक्तिगत (Individual Policy) | परिवार (Floater Policy) |
10 लाख बीमा कवर में | 3,000/- | 4,000/- |
20 लाख बीमा कवर में | 4,000/- | 6,000/- |
30 लाख बीमा कवर में | 4,500/- | 6,500/- |
50 लाख बीमा कवर में | 5,000/- | 7,500/- |
75 लाख बीमा कवर में | 7,000/- | 10,000/- |
1 करोड़ बीमा कवर में | 7,000/- | 10,000/- |
यदि किसी बीमाधारक का शारीरिक आंतरिक अंग ख़राब है जैसे की लिवर , किडनी आदि अंग को बदलवाना ही एकमात्र उपाय है तो जिस व्यक्ति का सही अंग बीमाधारक के शारीरिक में बदला जायेगा उस व्यक्ति का उपचार का खर्च भी बीमित राशि तक कवर है। अतिरिक्त 100% बीमित राशि फिर से कवर है ,यदि सर्जरी / आईसीयू में प्रवेश की आवश्यकता होती है।
इस पालिसी के अंतर्गत आयुर्वेदिक , यूनानी , सिद्धा और होमेओपेथी उपचार चुने हुए बीमा कवर तक उपलब्ध है (योगा तथा नैचुरोपैथी उपचार को छोड़कर)।
68 प्रकार की वस्तुएं कवर हैं जिन्हें बीमा संस्थाएं कवर नहीं करती हैं।
बीमाधरक प्रतिवर्ष अपनी पालिसी के प्रीमियम में 10% की छूट ले सकता है स्टार वैलनेस प्रोग्राम से जुड़कर कंपनी का कस्टमर मोबाइल एप्प (STAR POWER APP) डाउनलोड करके। कस्टमर द्वारा शारीरिक एक्टिविटीज करने पर कस्टमर को पॉइंट्स मिलते हैं पॉइंट्स के आधार पर प्रीमियम में छूट दी जाती है।
पॉइंट्स | प्रीमियम में छूट |
200 से 350 | 2% |
351 से 600 | 5% |
601 से 750 | 7% |
751 से 1000 | 10% |
हैल्थ पॉलिसी लेने के बाद जिस वर्ष बीमित द्वारा कंपनी से क्लेम नहीं लिया जाता तो कंपनी द्वारा बीमित व्यक्ति के बीमा कवर में 20% बोनस कवर जोड़ दिया जाता है जो क्लेम न लेने पर प्रतिवर्ष 20% बोनस बढ़ता जाता है 100% होने तक।
Star Health Premier Insurance Policy में महत्वपूर्ण लाभ 100% रीस्टोरेशन बेनिफिट बताता है कि एक वर्ष में आपके द्वारा चुना गया बीमा कवर, हैल्थ पॉलिसी में शामिल किसी एक व्यक्ति पर समाप्त हो जाता है और उसी वर्ष में पॉलिसी में शामिल किसी दूसरे व्यक्ति को चिकित्सा के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है या पहले व्यक्ति को ही दूसरी बार भर्ती होना पड़ता है तो कंपनी द्वारा दूसरे व्यक्ति के लिए या पहले वयक्ति का दूसरी बार अस्पताल में भर्ती होने पर दोबारा से आपके चुने हुए बीमा कवर राशि तक चिकित्सा का खर्च कवर है।
Star Health Premier Insurance Plan में आपके चुने हुए बीमा कवर के अनुरूप उपचार की सीमा तय की गयी है।
10 लाख व 20 लाख बीमा कवर में उपचार 50,000/- से 1,00,000 /- तक
30 लाख व अधिक बीमा कवर में उपचार 60,000 /- से 1,25,000 /- तक
जब कोई व्यक्ति प्रीमियर हैल्थ प्लान को 65 वर्ष की उम्र के बाद क्रय करेगा व्यक्तिगत(Individual) या परिवार सहित(Floater Policy) , तो एक्सीडेंट या किसी बीमारी के उपचार में होने वाले खर्च में 20% सह भुगतान देने होगा बाकी का 80% कंपनी द्वारा वहन किया जायेगा।
10% छूट लागू है, यदि बीमा धारक अपनी निम्न स्वास्थ्य जांच जमा करता है , तो यह छूट बाद के सभी नवीनीकरणों(Renewals) के लिए भी दी जाएगी , यदि पॉलिसी को बिना ब्रेक के लगातार नवीनीकृत(Renew) किया जाता है।
Stress ECHO Report /TMT (done under guidance), BP Report (3 readings), Fasting Blood Sugar (FBS) andHbA1C, Blood urea & creatinine, Complete Urine Examination (CUE). सभी जांच रिपोर्ट प्रस्ताव की तिथि से 45 दिन पहले होनी चाहिए।
एक्सीडेंट से अस्पताल में भर्ती होने पर उपचार के लिए कोई समय सीमा तय नहीं है पहले दिन से ही एक्सीडेंटल उपचार पॉलिसी में कवर है।
डेंगू , मलेरिया , तेज़ बुखार , टाइफाइड , कोई भी वायरस , कोई भी इन्फेक्शन का उपचार पॉलिसी को लेने के 30 दिनों के बाद कवर है।
धीमी चाल से होने वाली बीमारियां जैसे कि पत्थरी , हर्निया , मोतियाबिंद आदि जिनसे मौत का ख़तरा तुरंत नहीं है का उपचार पॉलिसी को लेने के 2 वर्ष के बाद कवर है।
बीमा पॉलिसी को क्रय करते समय व्यक्ति को कोई बीमारी हो या पहले कुछ वर्षों में किसी बीमारी का उपचार कराया हो तो इस प्रकार बीमा पॉलिसी को क्रय करते समय पहले से मौजूद बीमारियों के उपचार का कवर 2 वर्ष के बाद है।
स्टार हैल्थ प्रीमियर प्लान के तहत कुछ एक्सक्लूज़न भी हैं जिनके लिए कंपनी कोई मुआवजा प्रदान करने के लिए उत्तरदायी नहीं है। कुछ प्रमुख एक्सक्लूज़न इस प्रकार हैं
* किसी भी प्रकार की सहायता के लिए बीमाधारक कंपनी की 24 घंटे की हेल्पलाइन 1800 425 2255 / 1800 102 4477 से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकता है।
* किसी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती होने या पारिवारिक सदस्य को भर्ती कराने का विचार कर रहे हैं तो , अस्पताल में प्रवेश से 24 से 48 घंटे पहले सूचित करें।
* आपातकालीन (Emergency) में अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटे के भीतर सूचना दी जानी चाहिए।
* कंपनी के नेटवर्क अस्पतालों में कैशलेस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। इसमें कोई थर्ड-पार्टी एडमिनिस्ट्रटर शामिल नहीं हैं।
* बीमित व्यक्ति गैर-नेटवर्क अस्पतालों में भर्ती होने से संबंधित सभी डयॉक्यूमेंट जमा करके सीधे कंपनी के साथ क्लेम कर सकते हैं। एक बार आवश्यक डयॉक्यूमेंट जमा करने के बाद, बीमाकर्ता दावे को मान्य करेगा और प्रतिपूर्ति प्रदान करेगा।
प्रश्न – 1) क्या प्रीमियर हैल्थ प्लान सिर्फ 50 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति ही खरीद सकते हैं ?
उत्तर – Individual पॉलिसी सिर्फ 50 वर्ष उम्र से अधिक व्यक्ति ही खरीद सकते हैं परन्तु Floater पॉलिसी में माता पिता या Husband Wife में से किसी एक की उम्र 50 वर्ष होना आवश्यक है साथी की उम्र 50 वर्ष से काम है, प्रीमियर पॉलिसी को क्रय किया जा सकता है।
प्रश्न – 2) क्या प्रीमियर हैल्थ प्लान में OPD बेनिफिट शामिल है ?
उत्तर – जी हाँ शामिल है , प्रीमियर हैल्थ प्लान में आपके चुने हुए बीमा कवर के अनुरूप OPD Cover Benefit मिलता है।
प्रश्न – 3) क्या प्रीमियर हैल्थ प्लान में Renewal Premium जमा करने पर छूट मिलती है ?
उत्तर – जी हाँ ,प्रीमियर हैल्थ प्लान को क्रय करते समय यदि व्यक्ति कंपनी द्वारा बताई गयी कुछ जांच रिपोर्ट जमा करता है तो व्यक्ति को अपने बीमे की हर साल Renewal Premium में 10% छूट मिलती है।
प्रश्न – 4) क्या प्रीमियर हैल्थ प्लान को क्रय करने से पहले शारीरिक जांच आवश्यक है ?
उत्तर – जी नहीं , प्रीमियर हैल्थ प्लान को क्रय करने से पहले शारीरिक जांच की कोई आवश्यक्ता नहीं है।
प्रश्न – 5) स्टार प्रीमियर हैल्थ प्लान व्यक्ति को अधिक्तम कितना बीमा कवर देता है ?
उत्तर – स्टार प्रीमियर हैल्थ प्लान व्यक्ति को न्यूनतम 10 लाख बीमा कवर से अधिक्तम 1 करोड़ बीमा कवर प्रदान करता है।
Budget 2025 अबतक विदेशी बीमा कंपनियों को भारतीय कंपनियों के साथ पार्टनरशिप में भारत में…
Economic Survey 2025 केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार, 31…
senior citizens : IRDAI ने पॉलिसीधारकों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने…
New Trend एसबीआई लाइफ की प्रीमियम रिटर्न वाली पॉलिसियों की तुलना में शुद्ध सुरक्षा उत्पादों…
Policybazaar's big step पीबी फिनटेक, जो पॉलिसीबाज़ार की मूल कंपनी है, ने पीबी हेल्थकेयर में…
Death Benefit or Maturity Benefit जीवन बीमा लेना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि टर्म प्लान…