स्मार्ट हैल्थ प्रो इंश्योरेंस प्लान
Star Smart Health Pro Insurance Plan एक ग्राहक-समर्थक पॉलिसी है जो व्यक्तियों और परिवारों को किफायती मूल्य पर व्यापक चिकित्सा कवरेज प्रदान करती है। इसमें बिना किसी को-पेमेंट के अस्पताल में भर्ती होने, घरेलू देखभाल उपचार, रोड व एयर एम्बुलेंस, नवजात शिशु के उपचार आदि की लागत शामिल है। यह पॉलिसी आकर्षक लाभों के साथ है, जैसे वैलनेस छूट, वार्षिक स्वास्थ्य जांच, बीमाराशि का अनलिमिटेड आटोमेटिक रीस्टोरेशन, मूल्य वर्धित लाभ आदि।
1. पॉलिसी में प्रवेश आयु | 13. आयुष उपचार |
2. पॉलिसी वर्ष के मध्य में समावेशन | 14. सालाना स्वास्थ्य जाँच फ्री |
3. पॉलिसी अवधि | 15. Home Care Treatment | घर पर उपचार |
4. बीमाकवर विकल्प | 16. पॉलिसी में नवजात बच्चे का बीमा |
5. पॉलिसी लेने से पहले स्वास्थ्य जाँच | 17. बीमाकवर का वर्ष में अनलिमिटेड ऑटोमेटिकरीस्टोरेशन |
6. अस्पताल में रूम का किराया | 18. वार्षिक नो क्लेम बोनस |
7. प्रोफ़ेशनलिस्ट फ़ीस | 19. वैल्यू एडेड सर्विस |
8. डे केयर ट्रीटमेंट्स | 20. Consumables | गैर-चिकित्सा वस्तुओं के लिए कवरेज |
9. अस्पताल में भर्ती होने से पहले और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद में होने वाले खर्च | 21. बीमारी उपचार प्रतीक्षा अवधि |
10. रोड व एयर एम्बुलेंस का ख़र्च | 22. एक्सक्लूज़न |
11. Domiciliary Hospitalization |अस्पताल द्वारा उपचार घर पर | 23. क्लेम प्रोसेस / क्लेम फ़ॉर्म-Pdf Download |
12. आधुनिक उपचार पद्द्ति | 24. स्मार्ट हैल्थ प्रो इंश्योरेंस पॉलिसी से सम्बंधित प्रश्न |
Star Smart Health Pro Insurance Plan Brochure-Pdf Download
स्मार्ट हैल्थ प्रो इंश्योरेंस पॉलिसी को Individual(व्यक्तिगत), Floater(परिवार सहित) आयु 18वर्ष से 75वर्ष व
Floater(परिवार सहित) 2 वयस्क व्यक्ति व 3 बच्चों सहित ले सकते हैं। बच्चे 91दिन की आयु से 25 वर्ष की आयु तक पॉलिसी में अपने माता पिता के साथ रह सकते हैं।
इस पॉलिसी में नवविवाहित पति-पत्नी, नवजात शिशु और कानूनी रूप से गोद लिए गए बच्चे को पॉलिसी वर्ष के मध्य में जोड़ सकते हैं।
नवजात शिशु के बारे में सूचना जन्म की तारीख से 45 दिनों के भीतर दी जानी चाहिए।
Star Smart Health Pro Insurance Plan को 1 वर्ष, 2 वर्ष व 3 वर्षों के लिए एक साथ लिया जा सकता है।
5 लाख़ | 10 लाख़ | 15 लाख़ | 20 लाख़ | 25 लाख़ | 50 लाख़ | 75 लाख़ | 1 करोड़ |
अभी अपना बीमा प्रीमियम जाँचें
पॉलिसी लेने से पहले स्वास्थ्य जाँच की आवश्यकता नहीं है। यदि पॉलिसी लेते समय कोई बीमारी बताई जाती है तो इस स्थिति में बताई गयी बीमारी से समबन्धित मेडिकल रिकॉर्ड जमा करने होंगे।
Star Smart Health Pro Insurance Plan में बीमाधारक अस्पताल में भर्ती होने पर अपने लिए सिंगल प्राइवेट A/C रूम सबसे कम कीमत वाला ले सकता है।
विकल्प:- अस्पताल में रूम चुनने में संशोधन
बीमाधारक कुछ प्रीमियम अधिक देकर विकल्प- रूम संशोधन चुनकर कमरे की श्रेणी को सिंगल प्राइवेट A/C रूम से किसी भी रूम या शेयर्ड रूम में संशोधित करने में सक्षम बनाता है।
नोट :- जानें अपने शहर की ( नेटवर्क हॉस्पिटल लिस्ट ) City चुनें , सर्च बार में अपने शहर का नाम लिखें Search पर क्लिक करें
नोट :- जानें अपने शहर की ( Excluded हॉस्पिटल लिस्ट ) जहां उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती होने पर उपचार का ख़र्च नहीं दिया जायेगा।
सर्च बार में अपने शहर का नाम टाइप करें, search पर क्लिक करें।
सर्जन, एनेस्थेटिस्ट, मेडिकल प्रैक्टिशनर, कंसल्टेंट्स, स्पेशलिस्ट फीस के अधीन अस्पताल में भर्ती होने पर बीमा कवर के बराबर ख़र्च कवर है।DPCO द्वारा निर्धारित कीमत तक। क्यूंकि सामन्यता अस्पताल में कभी कभी किसी बीमारी का ख़र्च निर्धारित कीमत से अधिक हो जाता है।
ऐसी सभी डे केयर बीमारियों का उपचार 2 वर्ष के बाद कवर है जिनके उपचार के लिए पूरा दिन 24 घंटा हॉस्पिटल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती जैसे कि पथरी का उपचार, हर्निया का उपचार, मोतियाबिंद का उपचार, डायलिसिस आदि।
अस्पताल में भर्ती होने से पहले यदि बीमाधारक द्वारा शारीरिक जांचों पर तथा दवाओं पर खर्च हुआ है तो कंपनी द्वारा अस्पताल में भर्ती होने से 60 दिन पहले तक किये गए खर्चों का भुगतान करेगी।
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद 180 दिनों तक किये जाने वाले शारीरिक जांचों और दवाओं पर खर्च कंपनी द्वारा भुगतान किया जायेगा।
यदि कभी बीमाधारक की शारीरिक स्थिति सही न हो बिस्तर से उठने व चलने में सक्षम न हो तो स्टार हैल्थ बीमा संस्था द्वारा बीमाधारक को अस्पताल तक पहुँचाने के लिए रोड एम्बुलैंस के ख़र्च को भी कवर किया जाता है। बीमाधारक द्वारा चुने बीमाकवर तक, एक बार अस्पताल में भर्ती होने के लिए। वर्ष में जितनी बार भर्ती होंगे उतनी बार मिलेगा। अस्पताल व घर एक ही शहर में हो।
अति आवश्यक रूप से यदि बीमाधारक को जल्द ही एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में भर्ती होना हो तो एयर एम्बुलेंस का ख़र्च भी कवर है बीमाधारक द्वारा चुने बीमाकवर राशि के 10% तक। यह ख़र्च उपचार के ख़र्च से अलग है।
बीमाधारक के लिए घर पर इलाज कराना भी संभव है यदि बीमाधारक अपने बिस्तर से उठने व चलने में सक्षम नहीं है या अस्पताल में उपचार के लिए कमरा ख़ाली न हो तो यह प्लान डॉक्टर की सिफारिश पर घर पर चिकित्सा प्राप्त करने की लागत को कवर करता है। उपचार न्यूनतम 3 दिनों तक अवश्य होना चाहिए।
बीमाधारक द्वारा लिए गए इस प्लान में 12 आधुनिक उपचारों की लागत बीमाधारक द्वारा चुने पूरे बीमाकवर तक शामिल है, जिनमें ओरल कीमोथेरेपी, स्टेम सेल थेरेपी और रोबोटिक सर्जरी शामिल हैं।।
1 UTERINE ARTERY EMBOLIZATION AND HIFU
2 BALOON SINUPLASTY
3 DEEP BRAIN STIMULATION
4 ORAL CHEMOTHERAPY
5 IMMUNOTHERAPY
6 INTRA VITREAL INJECTIONS
7 ROBOTIC SURGERIES
8 STEREOTACTIC RADIO SURGERIES
9 BRONCHICAL THERMOPLASTY
10 VAPORISATION OF THE PROSTATE
11 INTRA OPERATIVE NEURO MONITORING
12 STEM CELL THERAPY
आप देख रहे हैं वेबसाइट skbimagyan.com
Star Smart Health Pro Insurance Plan में ऐलोपैथी उपचार के साथ साथ भारत में 4 प्रकार की उपचार पद्द्ति और हैं जिन्हें आयुष कहा जाता है, आयुर्वेदिक , यूनानी , सिद्धा व होमियोपैथी। ये सभी प्रकार की उपचार पध्दतियाँ स्मार्ट हैल्थ प्रो इंश्योरेंस पॉलिसी में कवर है। नोट :योगा व नैचुरोपैथी कवर नहीं है।
सालाना स्वास्थ्य जांच पर ख़र्च आपके चुने हुए बीमा कवर के अनुसार,निश्चित सीमा तक प्रत्येक दावा मुक्त वर्ष के लिए कवर है। नीचे दी गई तालिका में उल्लिखित हैं।
बीमाकवर | 5 लाख़ | 10 लाख़ | 15 लाख़ | 20 लाख़ | 25 लाख़ | 50लाख़ | 75 लाख़ | 1 करोड़ में |
व्यक्तिगत पॉलिसी में | 1500/- | 2000/- | 4000/- | 5000/- | 5000/- | 5000/- | 8000/- | 8000/- |
परिवार सहित पॉलिसी में | 2500/- | 5000/- | 8000/- | 10000/- | 10000/- | 10000/- | 15000/- | 15000/- |
स्टार स्मार्ट हैल्थ प्रो प्लान, वार्षिक स्वास्थ्य जाँच निःशुल्क बुक करें :- Star Health Insurance Free Health Checkup
इसमें बीमाधारक के लिए बाध्यता नहिं है कि उपचार न्यूनतम 3 दिन के लिए अवश्य होना चाहिए। Home Care Treatment के साथ 1 दिन भी उपचार होगा, बीमाधारक कैशलेस दावा ले सकता है। बीमाधारक द्वारा चुने बीमाकवर का 10% तक या अधिक्तम 5,00,000/- तक पॉलिसी वर्ष में। निर्धारित 12 प्रकार की बिमारियों के लिए।
स्मार्ट हैल्थ प्रो पॉलिसी में बच्चे का जन्म होने पर (1st Day) पहले दिन से बच्चा कवर रहेगा उस वर्ष पॉलिसी की आख़री तारीख़ तक, बिना अतिरिक्त प्रीमियम दिए। बीमाधारक चुने बीमाकवर का 10% तक या अधिकतम 2 लाख़ रूपए तक। जन्मजात रोग या कोई भी शिशु दोष सहित। नोट : अस्पताल में बच्चे की डिलीवरी का ख़र्च कवर नहीं है।
हालाँकि, यह कवर केवल तभी उपलब्ध है जब बच्चे की माँ द्वारा स्मार्ट हैल्थ प्रो पॉलिसी में 12 महीने से अधिक समय दिया गया हो। अर्थात बच्चे की माँ पॉलिसी में एक वर्ष दे चुकी हो।
Star Smart Health Pro Insurance Plan में महत्वपूर्ण लाभ 100% रीस्टोरेशन बेनिफिट बताता है कि एक वर्ष में आपके द्वारा चुना गया बीमा कवर, हैल्थ पॉलिसी में शामिल किसी एक व्यक्ति पर समाप्त हो जाता है और उसी वर्ष में पॉलिसी में शामिल किसी दूसरे व्यक्ति को चिकित्सा के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है या पहले व्यक्ति को ही दूसरी बार भर्ती होना पड़ता है वही बीमारी या अन्य बीमारी के लिए तो कंपनी द्वारा दूसरे व्यक्ति के लिए या पहले वयक्ति का दूसरी बार अस्पताल में भर्ती होने पर दोबारा से आपके चुने हुए बीमा कवर राशि तक असीमित बार चिकित्सा का खर्च कवर है।
नो क्लेम बोनस अर्थात जिस वर्ष पॉलिसीधारक पॉलिसी में क्लेम नहीं लेता है उस वर्ष के अगले वर्ष में बीमा कंपनी पॉलिसीधारक को पॉलिसी में बोनस देती है। इस पॉलिसी में, प्रत्येक दावा-मुक्त वर्ष के बाद पॉलिसीधारक को 50% का नो क्लेम बोनस दिया जाता है। जो 100% तक जाता है।
विशेषता :- पॉलिसी में बोनस प्राप्त करने के बाद क्लेम आने पर बेस बीमाकवर से ऊपर जब तक बोनस की रकम उपचार में ख़र्च नहीं होगी तब तक वार्षिक बोनस 50% की दर से प्रतिवर्ष मिलता रहेगा।
विकल्प:- बोनस बूस्टर
बीमाधारक कुछ प्रीमियम अधिक देकर विकल्प- बोनस बूस्टर चुनकर पॉलिसी में अपने नो क्लेम बोनस को 50% वार्षिक बोनस के हिसाब से 600% तक ओर बढ़ा सकता है।
बीमा कंपनी स्टार स्मार्ट हेल्थ प्रो योजना के हिस्से के रूप में कुछ वैल्यू एडेड सर्विस भी प्रदान करती है, जिसमें स्टार टेलीहेल्थ सर्विस , मेडिकल कंसीयज सर्विस , नेटवर्क प्रदाताओं से छूट, डिजिटल स्वास्थ्य वॉल्ट, पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल और कल्याण सामग्री शामिल हैं।
विकल्प- गैर चिकित्सा वस्तुओं के लिए कवरेज
बीमाधारक कुछ प्रीमियम अधिक देकर इस विकल्प को चुनकर अस्पताल में भर्ती होने के समय गैर-चिकित्सा वस्तुओं, जैसे मास्क, सिरिंज, कपास, दस्ताने इत्यादि पर किए गए चिकित्सा व्यय को कवर कर सकता है।
दुर्घटना से सम्बंधित अस्पताल में भर्ती होने पर कोई प्रतीक्षा अवधि नहीं है बीमा लेने के बाद पहले दिन से ही दुर्घटना होने पर अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं चिकित्सा या शल्य चिकित्सा(Operation) करा सकते हैं।
30 दिन की प्रारंभिक प्रतीक्षा अवधि – (दुर्घटना को छोड़कर)सभी बीमारियों के लिए डेंगू , मलेरिया , बुखार , संक्रमण आदि।
2 वर्ष प्रतीक्षा अवधि – डे केयर बीमारियां जिनके लिए 24 घंटे अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती।जैसे की पत्थरी का इलाज , हर्निआ का इलाज , मोतियाबिंद आदि। ऐसी बिमारियों का उपचार 2 वर्ष के बाद ले सकते हैं।
4 वर्ष प्रतीक्षा अवधि(PED) – पहले से मौजूद बीमारियों के लिए जो आपको बीमा लेते समय है या पिछले कुछ वर्षो में जिस बीमारी के कारण अस्पताल में इलाज कराया हो।
विकल्प- मौजूदा बीमारी उपचार प्रतीक्षा अवधि में कमी
बीमाधारक कुछ प्रीमियम अधिक देकर इस विकल्प को चुनकर पहले से मौजूद बीमारियों के उपचार के लिए जो आपको बीमा लेते समय है या पिछले कुछ वर्षो में जिस बीमारी के कारण अस्पताल में इलाज कराया हो। 4 वर्ष प्रतीक्षा अवधि से घटाकर विकल्पनुसार 3वर्ष ,2वर्ष या 1वर्ष कर सकता है।
Star Smart Health Pro Insurance Plan के तहत कुछ एक्सक्लूज़न भी हैं जिनके लिए कंपनी कोई मुआवजा प्रदान करने के लिए उत्तरदायी नहीं है। कुछ प्रमुख एक्सक्लूज़न इस प्रकार हैं
* किसी भी प्रकार की सहायता के लिए बीमाधारक कंपनी की 24 घंटे की हेल्पलाइन 1800 425 2255 / 1800 102 4477 से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकता है।
* किसी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती होने या पारिवारिक सदस्य को भर्ती कराने का विचार कर रहे हैं तो , अस्पताल में प्रवेश से 24 से 48 घंटे पहले सूचित करें।
* आपातकालीन (Emergency) में अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटे के भीतर सूचना दी जानी चाहिए।
* कंपनी के नेटवर्क अस्पतालों में कैशलेस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। इसमें कोई थर्ड-पार्टी एडमिनिस्ट्रटर शामिल नहीं हैं।
* बीमित व्यक्ति गैर-नेटवर्क अस्पतालों में भर्ती होने से संबंधित सभी डयॉक्यूमेंट जमा करके सीधे कंपनी के साथ क्लेम कर सकते हैं। एक बार आवश्यक डयॉक्यूमेंट जमा करने के बाद, बीमाकर्ता दावे को मान्य करेगा और प्रतिपूर्ति प्रदान करेगा।
प्रश्न -1) क्या मैं अपने स्टार स्मार्ट हैल्थ प्रो प्लान के तहत अस्पताल में कोई भी कमरा ले सकता हूँ ?
उत्तर – ) आप अपने स्मार्ट हैल्थ प्रो प्लान के तहत अस्पताल में सिंगल प्राइवेट A/C कमरा सबसे कम कीमत वाला चुन सकते हैं। परन्तु विकल्प -बोनस बूस्टर चुनकर आप कोई भी कमरा ले सकते हैं।
प्रश्न – 2) यदि मैं स्वस्थ हूं तो क्या मुझे अपनी स्टार स्मार्ट हैल्थ प्रो पॉलिसी पर छूट मिलेगी?
उत्तर – ) जी हाँ , यदि आप स्वस्थ हैं तो आप स्टार स्मार्ट हैल्थ प्रो पॉलिसी खरीदते समय 5% की अग्रिम छूट पा सकते हैं। यदि आप विभिन्न कल्याण गतिविधियाँ(Wellness Activities) करके 750 से अधिक अंक अर्जित करते हैं तो आप 20% तक रिन्यूवल प्रीमियम छूट का भी लाभ उठा सकते हैं।
प्रश्न -3 ) क्या मेरी स्टार स्मार्ट हैल्थ प्रो पॉलिसी भारत के बाहर चिकित्सा व्यय को कवर करेगी?
उत्तर – ) जी नहीं, स्मार्ट हैल्थ प्रो पॉलिसी केवल भारत में होने वाले उपचार का व्यय कवर करेगी। भारत से बाहर होने वाले उपचार को नहीं।
प्रश्न – 4) क्या स्मार्ट हैल्थ प्रो फ़्लोटर पॉलिसी को केवल परिवार के सदस्य ही ले सकते हैं या लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले व्यक्ति भी ले सकते हैं ?
उत्तर – ) जी हाँ , स्मार्ट हैल्थ प्रो फ़्लोटर पॉलिसी को परिवार के सदस्य ही नहीं लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले व्यक्ति भी ले सकते हैं। लड़का लड़की व समलैंगिक व्यक्ति भी।
प्रश्न – 5) स्टार स्मार्ट हैल्थ प्रो प्लान कितने प्रकार की डे-केयर बिमारियों का उपचार कवर करता है ?
उत्तर – ) यह हैल्थ प्लान सभी प्रकार की की डे-केयर बिमारियों का उपचार कवर करता हैकवर करता है।
केयर हैल्थ इंश्योरेंस ऐसा स्वास्थ्य बीमा प्रस्तुत करता है जो न केवल आपको चिकित्सा आवश्यकताओं…
Budget 2025 अबतक विदेशी बीमा कंपनियों को भारतीय कंपनियों के साथ पार्टनरशिप में भारत में…
Economic Survey 2025 केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार, 31…
senior citizens : IRDAI ने पॉलिसीधारकों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने…
New Trend एसबीआई लाइफ की प्रीमियम रिटर्न वाली पॉलिसियों की तुलना में शुद्ध सुरक्षा उत्पादों…
Policybazaar's big step पीबी फिनटेक, जो पॉलिसीबाज़ार की मूल कंपनी है, ने पीबी हेल्थकेयर में…