5 लाख़ की हैल्थ पॉलिसी में 1 करोड़ तक क्लेम ले सकते हैं, जानें इस हैल्थ पॉलिसी में
अनलिमिटिड क्लेम
5 लाख़ की हैल्थ पॉलिसी में 1 करोड़ तक क्लेम ले सकते हैं। आज की दुनिया में, चिकित्सा देखभाल की बढ़ती लागत एक दुखद वास्तविकता है। प्रारंभिक डॉक्टर के दौरे से लेकर प्रयोगशाला परीक्षणों और फार्मेसी बिलों तक, व्यापक उपचार का सारा खर्च पारिवारिक व्यक्ति पर भारी हो सकता है। इसलिए एक अनलिमिटिड स्वास्थ्य बीमा योजना जो अनलिमिटिड बीमा राशि के विकल्प और अनलिमिटिड देखभाल लाभ के साथ अनलिमिटिड क्लेम राशि तक पहुंच प्रदान करती है। इसके साथ साथ इस पॉलिसी की अन्य विशेषताओं को भी जानें :-
पॉलिसी में मिलने वाले मुख्य लाभ :-
जंपस्टार्ट | Jumpstart :- इस लाभ के द्वारा पहले से मौजूद निम्नलिखित 6 बिमारियों का उपचार पॉलिसी लेने के 30 दिन के बाद ले सकते हैं।
पावर बूस्टर (सुपर गारंटीड बोनस) | बीमाधारक द्वारा चुने हुए बीमाकवर के बराबर, प्रतिवर्ष बोनस दिया जायेगा, बीमाधारक द्वारा पॉलिसी में क्लेम लेने के बाद भी प्रतिवर्ष बिना सीमा के बोनस मिलता रहेगा।
पूरी पॉलिसी अवधि में एक बार बिना सीमा के अनलिमिटिड क्लेम ले सकते हैं।
18 वर्ष उम्र होना अनिवार्य है अधिकतम उम्र सीमा कोई नहीं है किसी भी उम्र तक इस हैल्थ प्लान को ले सकते हैं। बच्चे पॉलिसी में अपने माता पिता के साथ 91 दिन से 30 वर्ष उम्र तक रह सकते हैं।
न्यूनतम 5 लाख़ बीमराशिः से अधिकतम कितनी भी बीमराशिः ले सकते हैं।
सभी प्रकार की डे – केयर बिमारियों का उपचार कवर है हैल्थ इंश्योरेंस प्लान को लेने के 2 वर्ष के बाद। जैसे की – पथ्थरी का उपचार , हर्निआ का उपचार मोतियाबिंद का उपचार आदि।
अस्पताल में भर्ती होने से पहले 90 दिनों तक व अस्पताल से छुटटी मिलने के बाद 180 दिनों तक जो भी ख़र्च शारीरिक जांचों पर व दवाओं पर बीमाधारक द्वारा किया जायेगा वह भी बीमाधारक को वापस मिल जायेगा।
आयुष उपचार आयुर्वेदिक , यूनानी , सिद्धा व होमियोपैथी। इन सभी प्रकार की उपचार पध्दतियाँ इस हैल्थ इंश्योरेंस प्लान में पूरे बीमाकवर तक कवर है।
बीमाधारक द्वारा चुने बीमा कवर का 20% वार्षिक गॉरन्टीड बोनस जमा होगा,जो बीमाकवर का 100% तक जमा होगा। बोनस कम नहीं होगा, बोनस बीमाकवर का हिस्सा हो जायेगा।
वर्ष में असीमित बार चुने हुए बीमाकवर के बराबर राशि बीमाधारक का उपचार करने के लिए बीमा सनस्था हैल्थ इंश्योरेंस प्लान में रीसेट करेगी।
3 वर्ष का पॉलिसी प्रीमियम पहले वर्ष में देने पर महिला बीमाधारक के लिए किराये की कोख़ का ख़र्च Surrogate Mother भी कवर है अधिकतम 5 लाख़ रु तक।
किराये की कोख़ के लिए अंडाणु देने वाले व्यक्ति का अस्पताल में ख़र्च भी कवर है अधिकतम 5 लाख़ रु तक।
रोड एम्बुलैंस व एयर एम्बुलैंस का ख़र्च ख़र्च भी कवर रहेगा चुने हुए पूरे बीमाकवर तक।
विकल्प लाभ, जिन्हें बीमाधारक अपनी स्वेच्छा से ले सकता है | Optional Cover
Maternity Benefit | पॉलिसी लेने के 2 वर्ष के बाद चुने हुए बीमाकवर का 10% या अधिकतम 1 लाख़ रु तक मातृत्व लाभ कवर है। पति पत्नी दोनों पॉलिसी में कवर होने चाहिए।
New Born Baby Cover | इस लाभ के अंतर्गत बच्चे के जन्म के बाद बच्चे के स्वास्थ्य के लिए मातृत्व लाभ राशि का दो गुना राशि कवर है। यह लाभ तभी दिया जायेगा जब आपने वैकल्पिक मातृत्व लाभ चुना होगा।
Vaccinations for new born baby | इस लाभ के अंतर्गत बच्चे के जन्म के बाद बच्चे के टीकाकरण के ख़र्च को कवर किया गया है। चुने हुए बीमाकवर का 1% या अधिकतम 10,000/- रु तक। यह लाभ तभी दिया जायेगा जब आपने वैकल्पिक मातृत्व लाभ व नवजात बच्चे के जन्म के बाद के ख़र्च का वैकल्पिक लाभ चुना होगा।
क्लेम प्रोटेक्टर कवर | 68 प्रकार की निर्दिष्ट उपभोग्य वे वस्तुएं जैसे की ग्लव्स, मास्क, यूरोमीटर, थर्मोमीटर आदि इन वस्तुओं का क्लेम मिल जायेगा जो कि बीमाधारक के अस्पताल में भर्ती होने पर नहीं मिलता है।
Health Check-up | उम्र 18 वर्ष से अधिक बीमाधारकों के लिए, चुने हुए बीमाकवर का 0.5% या अधिकतम 5000/- रु तक। क्लेम लेने पर भी।
Critical Illness cover | (उम्र 50 वर्ष तक ही) 20 प्रकार की गंभीर बीमारियों में से किसी बिमारी के लिए बिमारी के diagnose के 90 दिन तक जीवित रहने की शर्त के बाद बीमाधारक के नॉमिनी को अधिक्तम 50 लाख़ रु तक राशि दी जाएगी।
Co-Payment | दावे(Claim) के समय दावे की रकम का कुछ प्रतिशत विकल्प अनुसार अस्पताल में जमा करने का, तो बीमा के प्रीमियम में छूट मिलती है, जितना प्रतिशत राशि को-पेमेंट की चुनी जाएगी, उतना प्रतिशत प्रीमियम में छूट मिलेगी।
पावर बूस्टर (सुपर गारंटीड बोनस) | एक वैकल्पिक लाभ है।