मेरा हैल्थ इंश्योरेंस क्लेम कंपनी ने नहीं दिया। अधिकांश लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम के अस्वीकार होने की चिंता होती है। हम समझते हैं कि यह निराशाजनक होता है। अगर आप किसी ऐसे इलाज के लिए क्लेम फाइल करते हैं, जो आपकी पॉलिसी में शामिल नहीं है, तो यह एक्सक्लूज़न है, जिसके कारण आपके क्लेम को सीधे अस्वीकार कर दिया जाएगा। यहां आपकी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के कुछ सामान्य एक्सक्लूज़न दिए गए हैं जिन्हें आपको पता होना चाहिए, ताकि आपको समस्या का सामना न करना पड़े।
पहली गलती – पहले से मौजूद बिमारियों का खुलासा न करना – हैल्थ बीमा खरीदते समय यदि कोई बीमारी हो या पिछले कुछ वर्षों में हुई हो जिस बीमारी का उपचार कराया हो के सम्बन्ध में ज़रूर बताएं। बीमा प्रस्ताव के समय बताया गया बीमारी नहीं है प्रस्ताव के आधार पर मिली हैल्थ पॉलिसी पर बीमा खरीदने से पहले की बीमारी का उपचार क्लेम नहीं मिलेगा।
इसे भी पढ़ें :- स्वास्थ्य बीमा कैशलैस क्लेम प्रक्रिया आसान हुई NHCX के माध्यम से : क्या है NHCX ? कैसे लाभ मिलेगा ?
दूसरी गलती – वेटिंग पीरियड पूरा होने से पहले दावा फ़ाइल करना – हैल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में अलग अलग बिमारियों के लिए अलग अलग वेटिंग पीरियड होता है। पहले से मौजूद बिमारियों के लिए अलग वेटिंग पीरियड होता है, विशिष्ट बिमारियों जैसे की पथरी, हर्निया, शरीर में गाँठ, मोतियाबिंद आदि के उपचार के लिए अलग वेटिंग पीरियड होता है, संक्रमण जैसे की खाँसी, ज़ुखाम, बुख़ार आदि के लिए अलग वेटिंग पीरियड होता है।
इन बिमारियों के वेटिंग पीरियड से पहले दावा फ़ाइल करने से क्लेम नहीं मिलेगा।

तीसरी गलती – स्थायी बहिष्करण बीमारी का उपचार – स्वास्थ्य बीमा में कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं जिन्हें कवर नहीं किया जाता. इन्हें बहिष्करण या एक्सक्लूज़न कहते हैं। आइए, स्वास्थ्य बीमा में कुछ आम बहिष्करणों के बारे में जानते हैं:
1) जन्मजात बीमारियां: जन्म से ही मौजूद होने वाली बीमारियां या विकलांगताएं कवर नहीं होतीं।
2) कॉस्मेटिक सर्जरी या प्लास्टिक सर्जरी: आम तौर पर कॉस्मेटिक सर्जरी कवर नहीं होती। हालांकि, अगर दुर्घटना या चोट के कारण प्लास्टिक सर्जरी करवानी पड़े, तो उसे कवर किया जा सकता है।
3) युद्ध, दंगा, हड़ताल, और परमाणु हथियारों से जुड़ी अस्पताल में भर्ती को स्थायी बहिष्करण माना जाता है।
4) डेंटल सर्जरी :साधारणतया केवल आपके प्राकृतिक दांतों को दुर्घटना में पहुंचे नुकसान के लिए हॉस्पिटल में भर्ती होने पर आने वाले खर्च को कवर किया जाता है।
5) खुद को पहुंचाई गई चोट : अगर आप किसी भी ऐसी चोट का इलाज कराना चाहते हैं, जो आपने खुद को पहुंचाई है, तो इसे आपकी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी द्वारा कवर नहीं किया जाएगा।
6) अन्य बीमारियां और इलाज: एचआईवी से संबंधित इलाज, ड्रग और शराब की लत का इलाज, नशा छुड़ाने का इलाज, वजन घटाने के उपचार से संबंधित खर्च, कोई भी फर्टिलिटी संबंधी प्रोसेस, प्रयोग के तौर पर किए जाने वाले इलाज आदि को हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत कवर नहीं किया जाता है।
इसे भी पढ़ें :- 2026 तक भारत का बढ़ता स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र 22,200 करोड़ का होगा : क्या प्रीमियम भी बढ़ेंगे ?
चौथी गलती – वैकल्पिक चिकित्सा – कुछ हैल्थ प्लान में कुछ बिमारियों का उपचार वैकल्पिक होता है जैसे की नेचुरोपैथी, एक्यूपंक्चर, मैग्नेटिक थेरेपी, एक्यूप्रेशर आदि या कवर नहीं किये जाते हैं या चुनी बीमाकवर राशि सीमा के आधार पर कवर किये जाते है। ज़रुरत अनुसार पॉलिसी खरीदने से पहले जानने की आवशयकता है।
Leave a Reply