Star Health Senior Citizens Red Carpet Insurance In Hindi | स्टार हैल्थ सीनियर सिटिज़न रेड कार्पेट, वरिष्ठ व्यक्तियों के लिए

Star Health Senior Citizens Red Carpet Insurance In Hindi स्टार हैल्थ सीनियर सिटीजन रेड कार्पेट हिंदी में।
साठ साल का होना या इससे अधिक उम्र का होना अपने आपमें एक मील का पत्थर साबित होने जैसा है क्यूंकि यह उम्र अपने स्वास्थ्य के बारे में अधिक सावधान रहने की उम्र है। यह एक चिंता का विषय है कि 60 से 65 वर्ष की उम्र के बाद बीमा पॉलिसी मुश्किल से उपलब्ध हैं।
Star Health Senior Citizens Red Carpet Insurance Policy वरिष्ठ व्यक्तियों के लिए ही लक्षित है।
यह पॉलिसी 60 वर्ष की आयु से किसी को भी कवर प्रदान करती है और जारी रखने के साथ 75 वर्ष की आयु तक प्रवेश की अनुमति देती है।

विषय सूची : लाभ :-

1) पॉलिसी के प्रक़ार व प्रवेश आयु:12) हैल्थ चेक-अप : स्वास्थ्य जांच
2) पॉलिसी टर्म:13) सह-भुगतान : Co-Payment
3) बीमा कवर विकल्प:14) सब-लिमिट
कैंसर/किडनी/मस्तिष्क/दिल/हड्डियों के टूटने के लिए:
4) प्रीमियम में छूट
निम्न स्वस्थ्य जांच जमा करने पर:
15) सब-लिमिट प्रमुख सर्जरी
अग्नाशय/गैस्ट्रो/घुटने रिप्लेसमेंट/हिप रिप्लेसमेंट/प्रोस्टेट/जेनिटो-यूरिनरी ट्रैक्ट के लिए:
5) अस्पताल में कमरे का किराया : Room Rent16) सब-लिमिट 25%
प्रोफ़ेशनलिस्ट फ़ीस के लिए:
6) अस्पताल में ICU का किराया : ICU Room Rent17 सब-लिमिट 50%
दवा, पैथोलॉजी, आदि के लिए:
7) एम्बुलेंस का किराया:18) आधुनिक उपचार : Modern Treatments
8) हॉस्पिटल में भर्ती होने से पहले और छुट्टी होने के बाद में होने वाले खर्च:19) प्रतीक्षा अवधि:
9) डे केयर ट्रीटमेंट्स:20) एक्सक्लूज़न:
10) Outpatient Consultation Cover : बाहरी डॉक्टर परामर्श21) स्टार हैल्थ इंश्योरेंस मुख्य लाभ:
11) मोतियाबिंद(Cataract) उपचार:22) सीनियर सिटिज़न रेड कारपेट पॉलिसी से सम्बंधित प्रश्न:
स्टार हैल्थ सीनियर सिटीजन रेड कार्पेट पॉलिसी में मिलने वाले लाभों का विवरण

Star Health Senior Citizens Red Carpet Insurance Plan Brochure Pdf

1) पॉलिसी के प्रक़ार व प्रवेश आयु:

इस पॉलिसी को Individual(सिर्फ़ अपने लिए) और Floater(परिवार सहित) भी ले सकते हैं। 60 वर्ष की आयु से 75 वर्ष की आयु तक वरिष्ठ नागरिक इस पॉलिसी को लेकर स्वयं को बीमित कर सकते हैं व स्वास्थ्य सम्बन्धी खर्चों से बच सकते हैं।

2) पॉलिसी टर्म : Star Health Senior Citizens Red Carpet Insurance In Hindi

स्टार हैल्थ सीनियर सिटीजन रेड कार्पेट पॉलिसी वरिष्ठ नागरिक, 1साल 2साल व 3साल के लिए ले सकते हैं और जीवन भर अपनी पॉलिसी को रिन्यू कर सकते हैं।

3) बीमा कवर विकल्प:

Individual 1 लाख2 लाख3 लाख4 लाख5 लाख7.5 लाख10 लाख15 लाख20 लाख25 लाख
Floater00000010 लाख15 लाख20 लाख25 लाख
बीमा कवर विवरण

4) प्रीमियम में छूट
निम्न स्वस्थ्य जांच जमा करने पर:

10% प्रीमियम माफ किया जा सकता है
यदि आप मेडिकल रिकॉर्ड ब्लड यूरिया और क्रिएटिनिन, बीपी रिपोर्ट, शुगर (रक्त और मूत्र), और स्ट्रेस थैलियम रिपोर्ट दिखाते हैं।

5) अस्पताल में कमरे का किराया : Room Rent

आपके चुने हुए बीमा कवर के अनुरूप अस्पताल में कमरे का किराया है , तालिका द्वारा जानें…

बीमा कवर1 लाख में2 लाख में3 लाख में4 लाख में5 लाख में7.5 लाख में10 लाख में15 लाख में20 लाख में25 लाख में
किराया1000/-2000/-3000/-4000/-5000/-6000/-6000/-7000/-8500/-10,000/-
अस्पताल में कमरे के किराये का विवरण

नोट :- जानें अपने शहर की ( नेटवर्क हॉस्पिटल लिस्ट  ) City चुनें , सर्च बार में अपने शहर का नाम लिखें Search पर क्लिक करें

नोट :- जानें अपने शहर की ( Excluded हॉस्पिटल लिस्ट ) जहां उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती होने पर उपचार का ख़र्च नहीं दिया जायेगा।
सर्च बार में अपने शहर का नाम टाइप करें, search पर क्लिक करें।

6) अस्पताल में ICU का किराया : ICU Room Rent

Star Health Senior Citizens Red Carpet Insurance Hindi में यदि किसी कारणवश शारीरिक हालत सही न हो ICU में भर्ती होना पड़े। ICU का किराया आपके चुने हुए बेमा कवर के अनुरूप है , तालिका द्वारा जानें…

बीमा कवर1 लाख में2 लाख में3 लाख में4 लाख में5 लाख में7.5 लाख में10 लाख में15 लाख में20 लाख में25 लाख में
किराया2000/-4000/-6000/-8000/-10,000/-15,000/-20,000/-No LimitNo LimitNo Limit
ICU में भर्ती होने पर किराए का विवरण

7) एम्बुलेंस का किराया:

यदि बीमाधारक अस्पताल तक जाने में सक्षम नहीं है एम्बुलेंस की आवश्यकता है कंपनी द्वारा एम्बुलेंस का किराया आपके चुने हुए बीमा कवर के अनुरूप है…

बीमा कवर1 लाख से 4 लाख तक5 लाख से 10 लाख तक15 लाख से 25 लाख तक
किराया एक बार में600/-1000/-1500/-
पॉलिसी वर्ष में1200/-2000/-3000/-
एम्बुलेंस के किराये का विवरण

8) हॉस्पिटल में भर्ती होने से पहले और छुट्टी होने के बाद में होने वाले खर्च:

अस्पताल में भर्ती होने की तारीख से 30 दिन पहले तक शारीरिक जाँचों व दवाओं पर किये गए खर्च कवर किये जाते हैं और आपके हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद शारीरिक जाँचों व दवाओं पर किये गए खर्च चुने हुए बीमा कवर के अनुरूप है…

बीमा कवर1 लाख से 7.5 लाख तक10 लाख से 15 लाख तक20 लाख से 25 लाख तक
5000/-7000/-10,000/-

9) डे केयर ट्रीटमेंट्स : Star Health Senior Citizens Red Carpet Insurance In Hindi

ऐसी सभी डे केयर बीमारियों का उपचार 2 वर्ष के बाद कवर है जिनके उपचार के लिए पूरा दिन 24 घंटा हॉस्पिटल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती जैसे कि पथरी का उपचार, हर्निया का उपचार, मोतियाबिंद का उपचार, डायलिसिस आदि।

10) Outpatient Consultation Cover : बाहरी डॉक्टर परामर्श

बाहरी डॉक्टर से परामर्श (Medical Outpatient Consultations) कवर है चुने हुए बीमा कवर के अनुरूप 200/- प्रति बाहरी डॉक्टर परामर्श। परामर्श सीमा तालिका द्वारा जानें…

बीमा कवर1 लाख व 2 लाख में3 लाख में4 लाख में5 लाख में7.5 लाख में10 लाख में15 लाख में20 लाख में25 लाख में
Individual 0600/-800/-1000/-1200/-1400/-1800/-2200/-2600/-
Floater पॉलिसी प्रतिव्यक्ति ख़र्च000001400/-1800/-2200/-2600/-
Floater पॉलिसी वर्ष में000002400/-3000/-3800/-4400/-
OPD का विवरण

इसे भी पढ़ें :- 28 बिंदुओं में जानें स्टार हैल्थ एश्योर इंश्योरेंस पॉलिसी (18वर्ष की आयु से 75वर्ष की आयु तक) के ख़ास फ़ायदे…

11) मोतियाबिंद(Cataract) उपचार:

मोतियाबिंद के उपचार के लिए बीमित द्वारा चुने गए बीमा कवर के अनुरूप सर्जरी का खर्च उपलब्ध है नीचे तालिका द्वारा जानें…

बीमा कवर1 लाख व 2 लाख में3 लाख में4 लाख में5 लाख में7.5 लाख में10 लाख में15 लाख में20 लाख में25 लाख में
Individual15,000/-18,000/-20,000/-21,500/-23,000/-25,000/-30,000/-35,000/-40,000/-
Floater पॉलिसी प्रतिव्यक्ति ख़र्च0000025,000/-30,000/-35,000/-40,000/-
Floater पॉलिसी वर्ष में0000045,000/-50,000/-60,000/-70,000/-
मोतियाबिंद के खर्च का विवरण

12) हैल्थ चेक-अप : स्वास्थ्य जांच

Star Health Senior Citizens Red Carpet Insurance Hindi कंपनी ने प्रत्येक क्लेम फ्री पॉलिसी वर्ष में मुफ्त हैल्थ चेकअप की सुविधा दी है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए कंपनी के नेटवर्क वाले अस्पताल या लैब में चेक-अप किया जाना चाहिए। कवरेज की एक सीमा है जो चुने हुए बीमा कवर के आधार पर 1000 रुपये से लेकर 4500 रुपये तक है। तालिका द्वारा जानें…

बीमा कवर1 लाख से 4 लाख में5 लाख में7.5 लाख में10 लाख में15 लाख में20 लाख में25 लाख में
Individual01000/-1000/-2000/-2000/-2500/-2500/-
Floater पॉलिसी प्रतिव्यक्ति ख़र्च 0002000/-2000/-2500/-2500/-
Floater पॉलिसी वर्ष में0003500/-3500/-4500/-4500/-
वार्षिक स्वास्थ्य जांच का विवरण

स्टार हैल्थ सीनियर सिटिज़न रेड कार्पेट प्लान, वार्षिक स्वास्थ्य जाँच निःशुल्क बुक करें :- Star Health Insurance Free Health Checkup

आप देख रहे हैं वेबसाइट :- skbimagyan.com

13) सह-भुगतान : Co-Payment

स्टार हैल्थ सीनियर सिटीजन रेड कार्पेट बीमा पॉलिसी में प्रत्येक क्लेम के लिए 30% का को-पेमेंट करना होगा। ज़यादा उम्र होने पर बीमारियों के होने की निश्चितता बढ़ जाती है जिसके कारण कंपनी अपनी वहन क्षमता को कम करने के लिए को – पेमेन्ट का सहारा लेती है।

14) सब-लिमिट
कैंसर/किडनी/मस्तिष्क/दिल/हड्डियों के टूटने के लिए:

बीमा कवर1 लाख 2 लाख 3 लाख 4 लाख 5 लाख 7.5 लाख 10 लाख 15 लाख 20 लाख 25 लाख
Individual पॉलिसी 75,0001,50,0002,00,0002,25,0002,75,0003,00,0003,50,0004,00,0004,50,0005,00,000
Floater पॉलिसी प्रतिव्यक्ति ख़र्च0000003,50,0004,00,0004,50,0005,00,000
Floater पॉलिसी अवधि में0000006,000,007,00,0007,50,0008,50,000
बीमा कवर और बीमा के प्रकार के अनुरूप मिलने वाले खर्च का विवरण

15) सब-लिमिट प्रमुख सर्जरी
अग्नाशय/गैस्ट्रो/घुटने रिप्लेसमेंट/हिप रिप्लेसमेंट/प्रोस्टेट/जेनिटो-यूरिनरी ट्रैक्ट:

बीमा कवर1 लाख2 लाख3 लाख4 लाख5 लाख7.5 लाख10 लाख15 लाख20 लाख25 लाख
Individual पॉलिसी 60,0001,20,0001,50,0002,00,0002,25,0002,50,0002,75,0003,00,0003,25,0003,50,000
Floater पॉलिसी प्रतिव्यक्ति ख़र्च0000002,75,0003,00,0003,25,0003,50,000
Floater पॉलिसी अवधि में0000004,50,0005,00,0005,50,0006,00,000
बीमा कवर और बीमा के प्रकार के अनुरूप मिलने वाले खर्च का विवरण

16) सब-लिमिट 25%
प्रोफ़ेशनलिस्ट फ़ीस के लिए:

सर्जन, एनेस्थेटिस्ट, मेडिकल प्रैक्टिशनर, कंसल्टेंट्स, स्पेशलिस्ट फीस के अधीन अस्पताल में भर्ती होने पर बीमा कवर का अधिकतम 25%

17 सब-लिमिट 50%
दवा, पैथोलॉजी, आदि के लिए:

रक्त, ऑक्सीजन, ऑपरेशन थियेटर शुल्क, सर्जिकल उपकरण, दवाएं और एक्स-रे, डायलिसिस, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी, पेसमेकर की लागत और इसी तरह के खर्च , कोरोनरी स्टेंटिंग के संबंध में, बेयर मेटल स्टेंट/ड्रग एल्युटिंग कोबाल्टक्रोमियम स्टेंट/ड्रग एल्यूटिंग स्टेनलेस स्टील स्टेंट की लागत अस्पताल में भर्ती होने पर बीमा कवर का अधिकतम 50%

18) आधुनिक उपचार : Modern Treatments

Star Health Senior Citizens Red Carpet Insurance Hindi में आधुनिक उपचार से आशय Robotic Surgery से है जहां व्यक्ति के अंग की सर्जरी या Opration रोबॉट द्वारा किया जाता है। परन्तु भारत में अभी ज़्यादातर शारीरिक सर्जरी डॉक्टर्स हाथ द्वारा करते हैं। फिर भी कंपनी द्वारा सीनियर सिटीजन रेड कार्पेट प्लान में अलग-अलग आधुनिक उपचार लिए अलग-अलग राशि कवर की गयी है।
1 लाख बीमा कवर से 25 लाख बीमा कवर में Individual पॉलिसी के अंतर्गत 60,000/- से 5,00,000/- तक
10 लाख बीमा कवर से 25 लाख बीमा कवर में Floater पॉलिसी के अंतर्गत 2,75,000/- से 8,50,000/- तक

इसे भी पढ़ें :- स्टार प्रीमियर हैल्थ पॉलिसी (50 वर्ष की आयु से अधिक)व्यक्तियों के लिए…

19) प्रतीक्षा अवधि:

रेड कार्पेट सीनियर सिटीजन में 3 तरह के वेटिंग पीरियड हैं –

1) 30-दिन की वेटिंग पिरियड: पॉलिसी के पहले 30 दिन दुर्घटनाग्रस्त होने पर ही अस्पताल में भर्ती होने पर इलाज कवर है।

2) डे-केयर बीमारी 2 वर्ष वेटिंग पिरियड: ऐसी बीमारियां जिनके लिए 24 घंटा अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती जैसे की पत्थरी का इलाज , मोतियाबिंद का इलाज , हर्निया का इलाज आदि के लिए 2 साल की वेटिंग पिरियड होती है।

3) पूर्व-मौजूदा रोग 1 वर्ष वेटिंग पिरियड: पॉलिसी खरीदते समय आपको पहले से मौजूद किसी भी बीमारी के लिए 1 वर्ष की वेटिंग पिरियड है।

20) एक्सक्लूज़न : Star Health Senior Citizens Red Carpet Insurance In Hindi

अस्पताल रजिस्ट्रेशन शुल्क, प्रवेश शुल्क, टेलीफोन शुल्क, वजन नियंत्रण सेवाओं और न्यूरोपैथी उपचार में खर्च, विटामिन और टॉनिक में खर्च आदि इस पॉलिसी के तहत शामिल नहीं हैं।

21) स्टार हैल्थ इंश्योरेंस मुख्य लाभ:

1) सीधे इन-हाउस क्लेम सेटलमेंट प्राप्त करें। कोई थर्ड-पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर शामिल नहीं है।
2) परेशानी मुक्त क्लेम सेटलमेंट।
3) 12000+ नेटवर्क अस्पतालों के साथ टाई-अप।
4) कैशलेस अस्पताल में भर्ती।
5) फोन पर 24×7 नि:शुल्क मेडिकल कंसल्टेशन।
6) बीमित व्यक्ति को पॉलिसी प्राप्त होने की तारीख से 15 दिनों की फ्री लुक पिरियड उपलब्ध है।
7) पॉलिसी पोर्टेबिलिटी प्रदान करती है। आप अपनी पॉलिसी को एक बीमा प्रदाता से दूसरे में ट्रांसफर कर सकते हैं।
8) प्री-पॉलिसी मेडिकल स्क्रीनिंग: वरिष्ठ नागरिकों के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग करना अनिवार्य नहीं है।

22) सीनियर सिटिज़न रेड कारपेट पॉलिसी से सम्बंधित प्रश्न:

प्रश्न 1) क्या रेड कार्पेट पॉलिसी मेडिकल कंसल्टेशन लागत को कवर करती है?

उत्तर ) जी हां, रेड कार्पेट पॉलिसी स्टार हैल्थ नेटवर्क अस्पताल में आउट पेशेंट मेडिकल कंसल्टेशन लागत को कवर करती है।

प्रश्न 2) क्या मैं स्टार हैल्थ सीनियर सिटीज़न रेड कार्पेट पॉलिसी के तहत पहले से मौजूद बीमारियों के लिए कवरेज प्राप्त कर सकता हूं?

उत्तर ) जी हां, पॉलिसी के दूसरे वर्ष से रेड कार्पेट पॉलिसी , बीमित व्यक्ति की पहले से मौजूद बीमारियों को कवर करती है।

प्रश्न 3) सीनियर सिटीजन रेड कार्पेट पॉलिसी खरीदने से पहले प्री-मेडिकल स्क्रीनिंग से गुजरना होगा?

उत्तर ) जी नहीं, रेड कार्पेट पॉलिसी के लिए पॉलिसी खरीदने से पहले प्री-मेडिकल टेस्ट कराने की आवश्यकता नहीं है। हालाँकि, यदि आप कुछ विशिष्ट परीक्षण प्रदान करते हैं, तो बीमाकर्ता प्रीमियम का 10% माफ कर देता है।

प्रश्न 4) क्या सीनियर सिटीज़न रेड कार्पेट पॉलिसी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कमरे के किराए पर लिमिट है?

उत्तर ) जी हाँ, रेड कार्पेट सीनियर सिटीजन पॉलिसी में कमरे का किराया आपके द्वारा चुने सम एश्योर्ड के 1% से अधिक नहीं है। यदि आप अधिक किराए वाले कमरे का ऑप्‍शन चुनते हैं, तो आपको अपने बीमाकर्ता के साथ लागत साझा करते हुए एक बड़ा हिस्सा चुकाना होगा।

प्रश्न 5) क्या रेड कार्पेट सीनियर सिटीजन पॉलिसी में ऑटोमैटिक रिस्‍टोरेशन लाभ है ?

उत्तर ) जी नहीं , रेड कार्पेट पॉलिसी में ऑटोमैटिक रिस्‍टोरेशन लाभ नहीं है।

प्रश्न 6) क्या रेड कार्पेट सीनियर सिटीजन पॉलिसी में आयुष उपचार कवर है ?

उत्तर ) नहीं, रेड कार्पेट सीनियर सिटीजन पॉलिसी आयुष उपचारों को कवर नहीं करती है।

प्रश्न 7) क्या रेड कार्पेट सीनियर सिटीजन पॉलिसी दंत सुरक्षा प्रदान करती है?

उत्तर ) नहीं, रेड कार्पेट सीनियर सिटीजन पॉलिसी दंत सुरक्षा प्रदान नहीं करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *